लंदन आतंकी हमला: ब्रिटिश पुलिस ने हमलावर का नाम खालिद मसूद बताया

ब्रिटिश पुलिस ने संसद पर हमले के आरोपी की पहचान खालिद मसूद के तौर पर की।

लंदन। लंदन में संसद पर हुए हमले का हमलावर की पहचान हो चुकी है। ब्रिटिश पुलिस ने संसद पर हमले के आरोपी की पहचान खालिद मसूद के तौर पर की। पुलिस के मुताबिक मारे गए आतंकी का नाम खालिद मसूद था। पुलिस जांच के मुताबिक 52 साल के मसूद पर पहले से भी कई मामलों में केस चल रहे थे। खालिद मसूद का जन्म केंट में हुआ था लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वह वेस्ट मिडलैंड्स में रह रहा था।

UK Parliament attacker was Khalid Masood,Briton with criminal convictions

रिपोर्ट के मुताबिक लंदन में हुए इस आंतकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामी चरमपंथी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है। आपको बता दें कि इस हमले के बाद कई एजेंसियों ने इसमें आईएसआईएस का हाथ होने की आशंका जताई थी।

गौरतलब है कि बुधवार को ब्रिटेन की संसद के बाहर हुई आतंकी हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए। ब्रिटेन की संसद में एक संदिग्ध आतंकी ने पुलिसवाले पर चाकू से हमला किया जिसमें उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं हमलावर ने वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर एक कार ने कई लोगों को टक्कर मारी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+