ब्रिटिश पार्लियामेंट में सबसे ज्यादा गे और लेस्बियन सांसद
ब्रिटेन। पार्लियामेंट (संसद) जी हां ईंट और पत्थर की बनी वो इमारत जहां किसी भी देश के कानून और संविधान बनते हैं। संसद में बैठने वाले सांसदों के बारे में अगर सोचें तो दिमाग में एक कड़क व्यक्तित्व गूंजने लगता है। लेकिन आपको जो खबर हम बताने जा रहे हैं वो चौकाने वाला है।

चौकाने वाला इसलिए क्योंकि हम जिस पार्लियामेंट की बात करने जा रहे हैं वो दुनिया की सबसे ज्यादा गे और लेस्बियन वाली सांसद है। पिछले हफ्ते हुए आम चुनाव के बाद ब्रिटिश संसद बसे ज्यादा गे, लेस्बियन और बायसेक्सुअल सांसदों वाली पार्लियामेंट बन गई है।
ब्रिटिश संसद में ऐसे सांसदों की संख्या 32 हो गई है जो गे, लेस्बियन या बायसेक्सुअल हैं। सीधे तौर पर कहें तो हाउस ऑफ कामंस के सांसदों की कुल संख्या 5 फीसदी है।
ऐसा नहीं कि इस मामले में सिर्फ ब्रिटिश संसद ही शामिल है। स्वीडन की संसद में ऐसे सांसदों की संख्या 12, जबकि नीदरलैंड्स में 10 है। डेली मेल की एक खबर के मुताबिक इन सांसदों की संख्या 13 थी जिनमें से 12 दोबारा चुने गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications