ब्रिटिश आर्मी ऑफिसर्स को चेतावनी, रूस और चीन में हो पोस्टिंग तो सेक्स से रहें दूर
लंदन। यूनाइटेड किंगडम यानी संयुक्त गणराज्य की मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने अपने सभी टॉप आर्मी आफिसर्स के लिए एक नया सर्कुलर जारी किया गया है। इस सर्कुलर में उन्हें सख्त आदेश दिए गए हैं कि अगर उनकी पोस्टिंग चीन या फिर रूस में हों तो वह यहां की लड़कियों के साथ व्यक्तिगत होने और उनके साथ सेक्स करने से बचे।

अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि हो सकता है कि चीन और रूस में पोस्टिंग के दौरान उनकी जासूसी की जा रही हो। ब्रिटिश न्यूजपेपर डेली मेल की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है।
लीक डॉक्यूमेंट्स ने खोला राज
यह चेतावनी रूस की इंटेलीजेंस सर्विस एफएसबी के एजेंट्स की ओर से लीक हुए कुछ डॉक्यूमेंट्स के बाद दी गई है जिसमें कहा गया था कि रूस में ब्रिटिश सेना अधिकारियों को सेक्स के जरिए जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की तैयारी है।
मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस मैन्युल ऑफ सिक्योरिटी की ओर से जारी इस डॉक्यूमेंट में चेतावनी के अंदाज में कहा गया है कि एफएसबी ऑफिसर्स की शादी शुदा जिंदगी के बारे में जानकारी हासिल कर या उनके साथ सेक्सुअली इंवॉल्व होकर उनका गलत प्रयोग करने की फिराक में है।
कोल्ड वॉर के समय की टेक्निक
एफएसबी, केजीबी का ही हिस्सा है। केजीबी सोवियत संघ के जमाने में रूस की इंटेलीजेंस एजेंसी थी। इस एजेंसी ने कोल्ड वॉर के दौरान 'हनी ट्रैप' के जरिए कई अहम जानकारियां हासिल कर ली थीं।
कई वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से भी इस बारे में पुष्टि की गई है कि कई बार उन्हें कई खूबसूरत लड़कियों ने आकर्षित करने की कोशिश की है। इन लड़कियों ने उन्हें कभी ब्रिटेन की विंटेज कारों के शौक के बारे में बताकर तो कभी किसी और तरीके से अपने जाल में फंसाने की कोशिश की।
हालांकि ब्रिटिश सरकार की ओर से इस खबर पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से साफ इंकार कर दिया गया।
कौन भूला पाया है अन्ना को
अगर किसी को याद हो तो कुछ वर्ष पहले एक ऐसा केस सामने आया था जिसमें रूस की जासूस अन्ना चैपमेन को अमेरिका में जासूसी करने की वजह से गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं वर्ष 2010 में भी रूस की ही कैटिया जेटुलिवेटेर पर आरोप लगा था कि वह रूस की एजेंट हैं जिनका अफेयर ब्रिटिश सांसद माइक हैंकॉक के साथ था।












Click it and Unblock the Notifications