ब्रिटेन पुलिस ने सरेआम दो कुत्तों को मारी गोली, मालिक को किया गिरफ्तार; कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा
पूर्वी लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने दो कुत्तों को गोली मार दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस कार्रवाई को अमानवीय बता रहे हैं।

पूर्वी लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पुलिस ने दो कुत्तों को गोली मार दी। साथ ही कुत्तों के मालिक को गिरफ्तार भी कर लिया। घटना रविवार की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि कुत्ते ने एक महिला पर जानलेवा हमला किया है। जब मौके पर पहुंचे तो एक 46 वर्षीय युवक लूई टर्नबुल कुत्तों के साथ देखा गया। पुलिस ने कुत्तों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उनके आक्रामक होने पर गोली मार दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुत्तो के मालिक लूई टर्नबुल से पुलिसकर्मी बात करते हुए भी वीडियो में दिखाई दिए। जाहिर है वो युवक को सरेंडर करने के लिए राजी कर रहे होंगे। कुछ देर बाद स्थिति बदली और पुलिस ने कुत्तों को तुरंत गोली मार दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसपर कुत्ते द्वारा हमला कराने का आरोप लगाया गया है।
क्या है पुलिस का तर्क?
पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि महिला पर डॉग अटैक की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने उस स्थान का दौरा किया, जहां दो कुत्तों का आक्रामक व्यवहार काफी चिंता का विषय बना हुआ था। उस दौरान एक युवक को गलत तरीके से कुत्तों को आक्रामक बनाने, पालने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस की कार्रवाई पर सोशल मीडिया में मचा बवाल
वहीं, सोशल मीडिया में पुलिस की इस खतरनाक कार्रवाई को लेकर बहस खड़ कर दी है। जिसमें यूजर्स ने पुलिस कार्रवाई को अमानवीय बताया गया है। इलाके में रहने वाली एक महिला ने कि मुझे नहीं लगता कि कुत्ते आक्रामक दिख रहे थे, वे दोनों अपनी पूंछ हिला रहे थे। वहीं, एक अन्य स्थानीय युवक ने कहा कि घटना को देखकर मैं काफी व्यथित था, मैं उन पर चिल्ला रहा था, मैं इसे किसी तरह रोकने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मैं नहीं कर सका।












Click it and Unblock the Notifications