UK की भारतीय मूल की गृह मंत्री ने कहा, लिसेस्टर में हुई 'झड़पों' के लिए नए प्रवासी जिम्मेदार

सुएला ब्रेवरमैन ने कहा कि वह हाल ही में लिसेस्टर गई थीं। वहां बड़ी संख्या में नए लोगों के बीच मेलजोल की कमी के कारण झड़पे और नागरिक अव्यवस्था पैदा हुई हैं।

UK की भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन (Suella Braverman) ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद लिसेस्टर में हुई झड़पों के लिए देश में अनियंत्रित प्रवासन (uncontrolled migration) और नए लोगों के बीच मेलजोल की कमी को जिम्मेदार ठहराया है।

लिसेस्टर का जिक्र

लिसेस्टर का जिक्र

मंगलवार को ब्रेवरमैन ने गृह मंत्री बनने के बाद पहली बार बर्मिंघम में कंजर्वेटिव पार्टी के वार्षिक सम्मेलन में पूर्वी इंग्लैंड के शहर लिसेस्टर के अपने दौरे का जिक्र किया, जहां पिछले महीने हिंदू और मुस्लिम समूहों के बीच झड़प हो गई थी।

लिसेस्टर मामले पर बोलीं गृह मंत्री

लिसेस्टर मामले पर बोलीं गृह मंत्री

ब्रेवरमैन ने गृह मंत्री बनने के बाद पहली बार मंगलवार शाम बर्मिंघम में आयोजित कंजरवेटिव पार्टी के सालाना सम्मेलन में पूर्वी इंग्लैंड के शहर लेस्टर के अपने दौरे का जिक्र किया, जहां पिछले महीने हिंदू और मुस्लिम समूहों के बीच झड़प हो गई थी। उन्होंने कहा कि, बहुसंस्कृतिवाद के ओर जाने वाले अभियान ने हमें भटका दिया है।

नए लोगों में मेलजोल की कमी

नए लोगों में मेलजोल की कमी

बर्मिंघम में आयोजित पार्टी के सालाना सम्मेलन में सुएला ब्रेवरमैन ने कहा कि वह हाल ही में लिसेस्टर गई थीं। वहां बड़ी संख्या में नए लोगों के बीच मेलजोल की कमी के कारण झड़पे और नागरिक अव्यवस्था पैदा हुई हैं। ब्रिटेन में इस तरह के कृत्य के लिए कोई स्थान नहीं है।

भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन

भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन

गोवा मूल के पिता और एक तमिल मां की बेटी,ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने जोर देकर कहा कि ब्रिटेन की सीमाओं को नियंत्रित करना 'नस्लवादी' नहीं है। उन्होंने 'कम कुशल विदेशी श्रमिकों' की संख्या कम करने का वादा किया। इस दौरान ब्रेवरमैन ने देश में प्रवासन को नियंत्रित करने की अपनी योजनाओं का समर्थन करते हुए अपनी पारिवारिक विरासत का जिक्र किया।

यह एक व्यक्तिगत मामला है...

यह एक व्यक्तिगत मामला है...

ब्रेवरमैन ने आगे कहा कि उनके हिसाब से यह केवल नीति या अर्थशास्त्र की बात नहीं है। यह व्यक्तिगत मामला है। गृह मंत्री ने कहा कि उनके माता-पिता 1960 के दशक में केन्या और मॉरिशस से ब्रिटेन आए थे। उन्हें ब्रिटेन से बहुत लगाव था। यह ब्रिटेन ही था जिसने युवावस्था में मेरे पिता को सुरक्षा और अवसर प्रदान किए।

क्रिकेट मैच को लेकर दो समुदायों में झड़प

क्रिकेट मैच को लेकर दो समुदायों में झड़प

बता दें कि, 28 अगस्त को एशिया कप में हुए भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के बाद ब्रिटेन के लिसेस्टर शहर में हिंदू-मुस्लिम समुदाय आमने-सामने आ गए थे। इस कारण से शहर में सांप्रदायिक तनाव में वृद्धि देखी गई थी। इस दौरान दोनों समुदायों के बीच झड़पें भी हुई थीं। इसको लेकर गृह मंत्री ब्रेवरमैन ने सख्त रूख अख्तियार किया है।

(Photo Credit : Twitter)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+