ब्रिटेन की गृह सचिव प्रीति पटेल का इस्तीफा, लिज ट्रस के PM बनने से कुछ घंटे पहले लिया फैसला

लंदन, सितंबर 05। ब्रिटेन में तकरीबन दो महीने तक चली वोटिंग के बाद सोमवार को कंजर्वेटिव पार्टी की उम्मीदवार लिज ट्रस ने जीत दर्ज कर ली। लिज ट्रस अब ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। वो मंगलवार को अपना पद्भार संभालेंगी, लेकिन उनके पद संभालने से पहले ब्रिटेन की गृह सचिव प्रीति पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि प्रीति पटेल ने सोमवार को अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी।

Priti patel resign

पद संभालने से कुछ घंटों पहले आया इस्तीफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन की गृह सचिव और आंतरिक मामलों की मंत्री प्रीति पटेल ने लिज ट्रस के प्रधानमंत्री पद संभालने से कुछ घंटे पहले ही अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। जैसे ही कंजर्वेटिव पार्टी की ओर से नए प्रधानमंत्री के लिए लिज ट्रस के नाम की घोषणा की गई उसके कुछ घंटे बाद ही प्रीति पटेल ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी।

ट्विटर पर पोस्ट किया इस्तीफा

प्रीति पटेल ने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए कहा, "मैं लिज ट्रस को हमारे नए लीडर के रूप में चुने जाने की बधाई देती हूं और एक प्रधानमंत्री के रूप में मेरा उनको समर्थन जारी रहेगा।" प्रीति पटेल ने अपना इस्तीफा वर्तमान में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को दिया।

कौन हैं प्रीति पटेल?

आपको बता दें कि प्रीति पटेल भारतीय मूल की महिला हैं जो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की कैबिनेट में शामिल हैं। प्रीति पटेल बहुत कम उम्र में ही कंजरवेटिव पार्टी की सदस्य बन गईं थीं। साल 2010 में वो पहली बार सांसद चुनी गई थीं। इसके बाद साल 2015 में भी उन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज कराई। साल 2014 में प्रीति को ट्रेजरी मिनिस्टर बनाया गया था। साल 2015 में हुए आम चुनावों के बाद प्रीति पटेल को रोजगार राज्यमंत्री का पद मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+