UK Dog Poop: जेंटलमेन कंट्री में स्कूल के पास फेंकी गई गंदगी! 210 बैग साफ करने पहुंचे चांसलर भड़के, Photos
जेंटलमैन कहे जाने वाले देश ब्रिटेन का एक शख्स ऐसा निकला जिसने स्कूल के पास कुत्ते के शौच से भरे एक-दो नहीं पूरे 210 बैग फेंके। इस घटना से आक्रोशित ब्रिटिश चांसलर टिम प्रेटर ने फेसबुक पोस्ट लिखकर भड़ास निकाली। जानिए मामला

UK Dog Poop के कारण सोशल मीडिया पर डिस्कशन का विषय बना हुआ है। जेंटलमैन कहे जाने वाले ब्रिटिश समाज का एक शख्स ऐसा भी है, जिसने स्कूल के पास कुत्ते के शौच से भरे 210 बैग फेंके। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय Chancellor Tim Prater ने कई तस्वीरें फेसबुक पर शेयर कर विस्तार से इस घटना का वर्णन किया।

दोषी को जमकर खरी-खोटी सुनाई
ब्रिटेन में एक स्कूल के पास कुत्ते के मल के 210 बैग फेंकने वाले व्यक्ति की करतूत देखकर ब्रिटिश चांसलर भड़क उठे। चांसलर टिम प्रेटर ने फेसबुक पर इस घटना का वर्णन किया और शर्मनाक हरकत करने अज्ञात शख्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

घचना का पर्दाफाश कैसे हुआ
इंग्लैंड की ये घटना पार्षद टिम प्रेटर के फेसबुक पोस्ट से सामने आई। प्रेटर ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बताया कि स्कूल के पास कुत्ते के मल से भरे 210 बैग फेंके गए हैं। उन्होंने लिखा कि जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि 210 बैग से अधिक कुत्ते का मल एक ही व्यक्ति ने स्कूल की दीवार के पास फेंका था।

फुटपाथ के बगल में फेंका कुत्ते का मल
टिम प्रेटर की फेसबुक पोस्ट और UK Dog Poop मामले में एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार प्रेटर सैंडगेट पैरिश काउंसिल के चेयरपर्सन हैं। प्रेटर फोकस्टोन एंड हाइथ डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के पार्षद भी हैं। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि उन्हें फुटपाथ के बगल में एक स्कूल के पास कुत्ते के मल से भरे 200 से अधिक बैग मिले।
नीचे देखिए फेसबुक पोस्ट--
आधे घंटे तक साफ की कुत्ते की गंदगी
चांसलर प्रेटर ने लिखा, "मुझे सोशल मीडिया पर सैंडगेट प्राइमरी स्कूल के पास कूलिंग लेन पर कुत्तों के मल थैलों में भरकर फेंके जाने के बारे में अलर्ट किया गया था। मैं सुबह वहां समस्या का पता लगाने पहुंचा। चांसलर ने कहा कि 30 मिनट से थोड़े अधिक समय में, मैंने कुत्ते की गंदगी के 210 काले बैग उठाए और उनका निपटान किया।

एक ही आदमी ने की गंदी करतूत
प्रेटर ने कहा कि कुत्ते के मल को बांधने की शैली और पैकेट एक ही थे। इससे साफ है कि यह किसी एक ही शख्स की करतूत है। एक ही तरह के बैग एक तरीके से बांधे गए, लेकिन सोच-समझकर इस शख्स ने कुत्ते का मल ठीक तरीके से निपटान किए बिना एक बाड़े में फेंक दिया, वो भी एक-दो या 10 नहीं पूरे 210 बार। ऐसा किया गया।

भड़के चांसलर ने कहा- गंदगी घर ले जाएं, हम डस्टबिन लगाएंगे
प्रेटर ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, गंदगी फेंकने वाले व्यक्ति को बड़े होने की अपील की। उन्होंने कहा, लगभग हर कोई ऐसा करता है लेकिन आपको जो चीज विशेष बनाती है वो ये कि घर से बाहर गंदगी लाने के बावजूद आपने इन्हें बायोडिग्रेड नहीं किया। गंदगी फैलाने वाले अज्ञात शख्स को उन्होंने गंदगी को अपने घर ले जाने की नसीहत भी दे डाली। प्रेटर ने कहा कि वह सड़क के किनारे कुछ अतिरिक्त कूड़ेदान रखने के बारे में फोकस्टोन और हाइथ जिला परिषद से बात करेंगे, लेकिन कुछ डस्टबिन पहले से ही मौजूद हैं, क्योंकि पास में दो स्कूल हैं। इसके बावजूद इनका इस्तेमाल न होना निराशाजनक है।












Click it and Unblock the Notifications