ब्रिटिश मंत्री का खुलासा, ऑपरेशन ब्लू स्टार में हमने दी थी सलाह
लंदन।
1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार मामले में नया खुलासा हुआ है। ये खुलासा ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने किया है। ब्रिटिश विदेश मंत्री विलियम हेग के मुताबिक ऑपरेसन ब्लू स्टार में ब्रिटेन की भूमिका थी। id="toptextpromo">उनके
खुलासे से यह साबित हो गया है कि अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार में ब्रिटेन की भी भूमिका थी। ब्रिटिश संसद को दी गई इस जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन ने स्वर्ण मंदिर से उग्रवादियों को निकालने के बारे में उस वक्त की भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को सलाह दी थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>ऑपरेशन
ब्लू स्टार के दौरान ब्रिटिश पीएम मारग्रेट थैचर द्वारा इंदिरा गांधी को कथित मदद का मामला पहले ही सामने आया था। इस खुलासे के बाद ब्रिटेन सरकार ने इस मामले के जांच के आदेश दिए, जिसके बाद ये अहम खुलासा हुआ। हलांकि ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने साफ कहा कि ब्रिटेन द्वारा दी गई सलाह से असर कम पड़ता और भारत में उनके ऑपरेशन की योजना या क्रियान्वयन में किसी बाहरी व्यक्ति ने किसी तरह की मदद नहीं की थी।











Click it and Unblock the Notifications