UFO एक्सपर्ट ने शेयर किया 'उड़ती डॉल्फिन' का VIDEO, कहा- ये देखो एलियंस होने का सबूत

नई दिल्ली: नासा समेत कई स्पेस एजेंसियां लंबे वक्त से दूसरे ग्रहों के जीवन पर रिसर्च कर रही हैं। इस बीच उनके हाथ कई सुराग भी लगे, लेकिन कभी उन्होंने इस पर खुलकर बात नहीं की। वहीं दूसरी ओर बहुत से लोग व्यक्तिगत रूप से एलियंस और यूएफओ पर रिसर्च कर रहे हैं, जो रोजाना नए-नए खुलासे करते रहते हैं। (वीडियो-नीचे)

फ्लाइंग डॉल्फिन होने का दावा

फ्लाइंग डॉल्फिन होने का दावा

उत्तरी यॉर्कशायर के फाइली में रहने वाले 58 वर्षीय रस केलेटखुद को यूएफओ हंटर बताते हैं। उन्होंने कई बार एलियंस के अस्तित्व को सही बताया है। साथ ही दावा किया कि एलियंस ने उनका 60 बार अपहरण किया। अब उन्होंने एलियंस के दावे को सिद्ध करने के लिए एक फ्लाइंग डॉल्फिन का अजीबो-गरीब वीडियो शेयर किया है।

2002 की घटना

2002 की घटना

रस का दावा है कि 2002 में उन्होंने एक UFO को आकाश में घूमते हुए देखा और उसका वीडियो बना लिया। वो वस्तु घुमावदार थी और उसके पंख भी नुकीले थे। कुछ लोगों ने उस वक्त उसे हीलियम बैलून बताया था, जिस पर रस ने कहा कि अगर वो बैलून होता तो उस पर रस्सी लगी होती, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा है।

फिल्म मेकर्स के साथ शेयर कर रहे डिटेल

फिल्म मेकर्स के साथ शेयर कर रहे डिटेल

वहीं UFO हंटर रस इन सब घटनाओं का दस्तावेजीकरण कर रहे और उन्होंने अपना अनुभव फिल्म निर्माताओं के साथ साझा किया है। उन्होंने कहा कि लोग दावा कर रहे थे कि उन्होंने डॉल्फिन के आकार के UFO देखे हैं, लेकिन जब उन्होंने वीडियो शेयर किया तो सब उसे गुब्बारा बताने लगे। हालांकि ये साफ हो रहा है कि वो एलियंस का यान ही है।

पहले बनाया था स्केच

पहले बनाया था स्केच

इससे पहले रस ने कुछ एलियंस का स्केच बनाया था। जिसका निचला हिस्सा इंसानों की तरह था, लेकिन उसका सिर बैल जैसा था। इसके अलावा वो करीब 10 फीट लंबा था। बाद में रस ने दावा किया कि उन्होंने स्पेस सूट और हेलमेट जैसा कुछ पहने एक व्यक्ति को देखा था। वो उनके बगीचे में था। हालांकि बहुत लोग उनके दावे पर सवाल उठाते रहते हैं।

बहुत लोगों ने बताया फर्जी

बहुत लोगों ने बताया फर्जी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक डॉल्फिन जैसी चीज हवा में उड़ रही है। जो काफी देर तक आसमान में मंडराती रहती है। इसके बाद वो गायब हो जाती है। हालांकि बहुत से लोग इस वीडियो को फर्जी बता रहे। उनका दावा कि ये वीडियो ग्राफिक्स लग रहा या फिर इसे कंप्यूटर का इस्तेमाल कर फिल्माया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+