Coronavirus के चलते अब सऊदी अरब के मस्जिदों में नमाज पर लगी रोक
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए हर देश हर संभव कोशिश कर रहा है। लोग संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आएं, कोरोना का संक्रमण न फैले इसके लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। सऊदी अरब ने कोरोना वायरस को रोकने के मकसद से मस्जिदों में नमाज पर रोक लगा दी है। मंगलवार को ऐलान किया गया कि शक्रवार की विशेष नमाज के साथ-साथ अगले 4 हफ्तों तक मस्जिदों में नमाज नहीं पढ़ा जाएगी।

लगतारा बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है। लोगों से घर में रहने की अपील की गई है। निर्देश के मुताबिक अगले 4 हफ्तों तक मस्जिदों के दरवाजे अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं। लोगों को कहा गया है कि वो अपने-अपने घरों में नमाज अदा करें। वहीं कोरोना वायरस के चलते यूएई में उमरा यात्रा, स्कूल, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी रोक लगाई गई है। सरकार ने ज्यादातर सरकारी संस्थान बंद कर दिए हैं। लोगों को घरों से काम करने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications