UAE Lottery News: अबू धाबी में मालामाल हुए शांतनु, एक ही झटके में जीत ली KBC के 6 सीजन की प्राइज मनी!
UAE Lottery News: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की लॉटरी और ड्रॉ में अब तक कई भारतीयों ने बड़ी रकम जीती है। अबू धाबी की एक बड़ी लॉटरी योजना में एक बार फिर भारतीय प्रवासियों का दबदबा देखने को मिला है। हालिया ड्रा में कर्नाटक के शांतनु शेट्टीगर ने 20 मिलियन दिरहम (लगभग ₹45 करोड़) का जैकपॉट जीती है। एक ही झटके में वह करोड़पति हो गए। इतनी रकम अगर वह अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के 6 सीजन में लगातार जीतते तब भी नहीं कमा पाते।
केबीसी की अधिकतम प्राइज मनी 7 करोड़ है जबकि अगर 6 साल लगातार भी वह लॉटरी जीतते, तो भी कुल 42 करोड़ रकम ही जीत पाते। हालांकि, 45 करोड़ की इस रकम में से उन्हें यूएई के टैक्स नियमों के तहत कर भी चुकाना होगा।

UAE Lottery News: भारतीयों का रहा लॉटरी जीतने में दबदबा
- यूएई की लोकप्रिय लॉटरी Big Ticket और The UAE Lottery लंबे समय से प्रवासी समुदाय के बीच बेहद लोकप्रिय रही हैं। खासकर भारतीय प्रवासी इन ड्रा में बड़ी संख्या में हिस्सा लेते हैं और समय-समय पर बड़ी जीत हासिल करते रहे हैं।
- 19 फरवरी को घोषित परिणामों में केरल के निबिन मैथ्यू ने 50,000 दिरहम की पुरस्कार राशि जीती, जबकि मुरुगन जी. ने 5 मिलियन दिरहम (करीब ₹11.3 करोड़) का बड़ा इनाम अपने नाम किया।
UAE Lottery: दुबई और अबू धाबी हैं लॉटरी प्रतियोगिताओं के केंद्र
यूएई में लॉटरी खरीदना और प्रतियोगिता आयोजित कराना कानूनी तौर पर वैध है। दुबई और अबू धाबी जैसे शहर लॉटरी के वैश्विक केंद्र हैं। बड़ी संख्या में कार्यरत भारतीय प्रवासी इन लॉटरी योजनाओं को आर्थिक अवसर के रूप में देखते हैं। कई लोग दोस्तों या सहकर्मियों के साथ मिलकर टिकट खरीदते हैं और जीतने पर रकम का बंटवारा भी करते हैं। इन लॉटरी योजनाओं में आगे भी कई बड़े ड्रा प्रस्तावित हैं, जिनमें करोड़ों दिरहम के जैकपॉट शामिल हैं।
भारतीय समुदाय के बीच लॉटरी और जैकपॉट प्रतियोगिताओं के लिए उत्सुकता बनी रहती है। यूएई की लॉटरी योजनाएं भारतीय प्रवासियों के लिए आर्थिक सफलता का एक बड़ा जरिया बनती जा रही हैं। शांतनु शेट्टीगर और अन्य विजेताओं की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि किस्मत कभी भी किसी का दरवाजा खटखटा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications