भारत के दोस्त देश ने बनाया नमक का पौधा, वैज्ञानिकों ने बताया दुर्लभ खोज, बीमारी में भी फायदेमंद
दुबई, 13 जुलाईः खेती के लिए विषम जलवायु के रूप में कुख्यात संयुक्त अरब अमीरात में खारे पानी का उपयोग करके हार्डी प्लांट विकसित किया जा रहा है। जहां नमकीन पौधे को बड़ी मात्रा में तैयार किया जा रहा है। इस पौधे के पत्तों का उपयोग बर्गर, सैंडविच जैसे फास्ट फूड को बनाने में किया जाएगा।

यूएई के लिए दुर्लभ कृषि सफलता
इस पौधे का नाम सैलिकोर्निया है। इसके रसीले पत्तियों का उपयोग पहले से ही बर्गर-पैटीज में नमक की जगह किया जाता रहा है। इसका उत्पादन यूएई में एक दुर्लभ कृषि सफलता है, जो लगभग अपने सभी भोजन का आयात करता है।

कई सारी खूबियां
संयुक्त अरब अमीरात स्थित ग्लोबल फूड इंडस्ट्रीज में विपणन और नवाचार के प्रमुख टीना सिगिस्मंड इस पौधे की खासियत बताते हुए कहते हैं, "कम सोडियम के साथ यह पर्याप्त नमकीन है ही लेकिन इसकी कई अन्य खूबियां भी हैं।"

सोडियम की मात्रा में 40 फीसदी कमी
शतावरी जैसा दिखने वाला यह पौधा बर्गर में सोडियम की मात्रा को 40 प्रतिशत तक कम कर देता है। टीना सिगिस्मंड के मुताबिक इस पौधे में एंटी बैक्टेरियल और सूजनरोधी तत्व होते हैं, जो संयुक्त अरब अमीरात के दुर्गम जलवायु के लिए आदर्श है।

क्लाइमेट चेंज से जूझ रहा यूएई
संयुक्त अरब अमीरात में कृषि, सकल घरेलू उत्पाद का एक प्रतिशत से भी कम हिस्सा रखता है। यूएई, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव का सामने करने वाले अग्रिम देशों में है। यहां तापमान नियमित रूप से 50 डिग्री सेल्सियस (122 फ़ारेनहाइट) से ऊपर रहता है और यह तेजी से बढ़ता जा रहा है।

यूएई की जलवायु विषम
दुबई स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर बायोसैलिन एग्रीकल्चर (ICBA) द्वारा विलवणीकरण संयंत्रों से नमकीन पानी का उपयोग करने के एक प्रयोग के हिस्से के रूप में पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में कई खेतों पर सैलिकोर्निया की खेती शुरू हुई थी।

भविष्य की महत्वपूर्ण खाद्य सामग्री
सैलिकोर्निया भविष्य में एक महत्वपूर्ण खाद्य सामग्री बन सकता है। यदि इसके लिए उत्पादन प्रणाली विकसित की जाती है, तो यह नमक और किसी भी अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों के लिए एक विकल्प बन सकता है। अभी के लिए, सैलिकोर्निया एक स्पेशल उत्पाद बना हुआ है, इसके स्वास्थ्य लाभ अधिकांश के लिए अज्ञात हैं। , सिगिसमंड ने कहा, "यह ऐसा उत्पाद नहीं है जो बहुत, बहुत ज्यादा लाभ कमाता है, लेकिन हम इसमें विश्वास करते हैं और हम इसे जारी रखेंगे।"
ईशनिंदा कानून की पाकिस्तानी मौलवी ने खोली पोल, कहा- जज से वकील तक सब खौफ में जी रहे हैं












Click it and Unblock the Notifications