UAE ने 12 सितंबर से भारत समेत इन देशों के यात्रियों के लिए खोले दरवाजे, इस शर्त के साथ मिलेगा वीजा
दुबई, सितंबर 10। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर लगाए बैन को हटा दिया है। दरअसल, अब दुनिया के उन देशों के यात्री 12 सितंबर से यूएई जा सकेंगे, जिनपर अभी तक यहां की सरकार ने बैन लगा रखा था। शुक्रवार को यूएई की फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी एंड सिटिजनशिप (ICA) और नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NCEMA) ने संयुक्त रूप से ये घोषणा की। इस ऐलान के मुताबिक, WHO से मान्यता प्राप्त वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके यात्रियों को ही यूएई जाने की अनुमति दी जाएगी। आपको बता दें कि अभी तक कोरोना संकट की वजह से यूएई ने ये बैन लगाया हुआ था।

इन देशों के यात्रियों को 12 सितंबर से मिलेगा टूरिस्ट वीजा
ICA और NCEMA की आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, नामीबिया, जाम्बिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा, सिएरा लियोन, लाइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और अफगानिस्तान के निवासियों को 12 सितंबर से यूएई का टूरिस्ट वीजा मिल सकेगा। आपको बता दें कि यूएई ने ये फैसला कोरोना के कम होते मामलों को ध्यान में रखकर लिया गया है। यूएई में पिछले हफ्ते कोरोना के 1000 से कम केस सामने आए थे। साथ ही यूएई में वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बहुत सही है।
यात्रा से पहले कुछ निर्देशों का पालन भी करना होगा
- वहीं यात्री यूएई की यात्रा कर सकते हैं, जो पूरी तरह से वैक्सीनेट हैं।
- पहचान और नागरिकता के लिए संघीय प्राधिकरण (आईसीए) की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। वीजा लेने से पहले वैक्सीनेट होने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
- एक क्यूआर कोड वाली अनुमोदित प्रयोगशाला में उनके प्रस्थान से 48 घंटे के भीतर एक नेगेटिव RT-PCR रिपोर्ट देनी होगी।
- सभी एहतियाती उपायों का पालन करते हुए बोडिर्ंग से पहले रैपिड पीसीआर टेस्ट और आगमन के चौथे और आठ दिन में दूसरा पीसीआर टेस्ट करें।
- एनसीईएमए ने कहा कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों को इन प्रक्रियाओं से छूट दी गई है।
टी 20 वर्ल्ड कप के लिहाज से लिया गया फैसला
आपको बता दें कि यूएई सरकार के इस फैसले को आगामी टी20 वर्ल्ड कप से भी जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 17 अक्टूबर से होना है और जिन देशों पर बैन लागू था, उनमें वो देश अधिकतर शामिल थे, जिनकी टीम वर्ल्ड कप में खेलेगी। ऐसे में उन देशों के लोग यूएई नहीं जा सकते थे, इसीलिए वर्ल्ड कप शुरू होने से एक महीना अंतरराष्ट्रीय बैन को हटा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications