‘ये 1,400 नहीं, 50,000 अमेरिकियों की हत्या के बराबर है’, नेतन्याहू ने कहा- हमास को मिटाकर ही दम लेंगे

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से कहा कि तेल अवीव गाजा युद्ध में नागरिक हताहतों से बचने की कोशिश करेगा। हालांकि उन्होंने इसे हमास की रणनीति के कारण चुनौतीपूर्ण बताया।

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "यह एक अलग तरह का युद्ध होगा क्योंकि हमास एक अलग तरह का दुश्मन है।" उन्होंने आगे कहा, "जैसे ही हम इस युद्ध में आगे बढ़ेंगे, इजराइल नागरिकों को नुकसान से दूर रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।"

Benjamin Netanyahu to Joe Biden

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को समर्थन देने के लिए धन्यवाद भी दिया और इसे अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा, "मैं आज यहां आने के लिए और इस कठिन समय में इजराइल को दिए गए स्पष्ट समर्थन के लिए आपको धन्यवाद देना चाहता हूं, एक ऐसा समर्थन जो अमेरिकी लोगों की जबरदस्त इच्छा को दर्शाता है।"

इसके साथ ही नेतन्याहू ने इजराइल को सुरक्षा से जुड़े आवश्यक उपकरण देने के लिए बाइडेन की सराहना की। इजराइली पीएम ने कहा कि बाइडेन ने "सभ्यता की ताकतों और बर्बरता की ताकतों के बीच एक स्पष्ट रेखा खींची है।"

नेतन्याहू ने कहा कि हमास ने 1,400 इजराइलियों की हत्या कर दी है, शायद इससे भी अधिक। उन्होंने कहा कि यह 1 करोड़ की आबादी वाले देश में हुआ है। यह एक ही दिन में 50,000 से अधिक अमेरिकियों की हत्या के बराबर है।

नेतन्याहू ने कहा कि ये हमला अमेरिका का 9/11 है। 7 अक्टूबर एक और ऐसा दिन बन गया है जो बदनामी में रहेगा। नेतन्याहू ने कहा, जिस तरह सभ्य दुनिया नाजियों को हराने के लिए एकजुट हुई और ISIS को हराने के लिए एकजुट हुई, उसी तरह सभ्य दुनिया को हमास को हराने के लिए एकजुट होना चाहिए।

नेतन्याहू ने कहा कि बाइडेन युद्ध के समय में इज़राइल का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। यह बेहद गहरी बात है। बाइडेन ने कहा कि यह इजराइल के प्रति आपकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता की गहराई को बयां करता है। यह यहूदी लोगों और एकमात्र यहूदी देश के भविष्य के प्रति आपकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता की गहराई को बयां करता है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो आज बुधवार को इजरायल पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने इजराइल के पक्ष में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा है कि गाजा के अस्पताल में हुए ब्लास्ट के पीछे इजरायल का हाथ है, ऐसा लगता नहीं है।

बाइडेन ने कहा कि मैं खुद यहां आकर ये दिखाना चाहता था कि हम इजराइल के साथ हैं। हमास ने बेरहमी से इजराइल के लोगों का कत्ल किया है। वो ISIS से भी बदतर हैं। इजराइल को अपनी रक्षा करने का पूरा हक है। इसमें अमेरिका हर तरह से उनका साथ देगा। हम अपना वादा निभा रहे हैं।

आपको बता दें कि ये जो बाइडेन की सबसे जटिल राजनयिक यात्राओं में से एक है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दौरे से अरब देश भड़के हुए हैं, जिससे अमेरिका की कूटनीतिक मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+