चीन में भूस्खलन में 15 लोग बचाए गए, 1 की मौत, 26 लापता
बीजिंग। एक बड़ी खबर चीन से आ रही है, जहां के पूर्वी प्रांत झेजियांग के एक गांव में भूस्खलन हुआ है जिसमें अभी तक 15 लोगों को तो बचा लिया गया है लेकिन अभी भी 26 लोग लापता है।
ये भूस्खलन मेगी तूफान की वजह से हुआ है, राहत कार्य जारी है। इस भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।
सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने कहा कि गुमशुदा लोगों की संख्या का पता लगाना मुश्किल है। घटना स्थल पर 400 से अधिक राहतकर्मी मौजूद हैं और झेजियांग के वाइस गवर्नर सुन जिंगमिआओ के नेतृत्व में राहत कार्य चलाया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications