Uri Terror Attack: राहत हुए बे-राहत, हटाया गया फिल्म से गाना

मुंबई। उरी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के तेवर तो नहीं बदले लेकिन उसकी धमकियों का भुगतान अब पाकिस्तानी कलाकारों को भुगतना पड़ रहा है।

मुंबई में जहां मनसे ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने की धमकी दी है वहीं अब खबर आ रही है कि फिल्म निर्माता टीपी अग्रवाल ने अपनी फिल्म से पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान का गाना हटाने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि टीपी अग्रवाल की आने वाली फिल्म 'लाले की शादी में लड्डू दीवाना' में राहत का एक रोमांटिक सांग है लेकिन अब आसार ऐसे बन गए हैं कि अब शायद ये फिल्म ना रहे। हालांकि बवाल से पहले राहत का ये गीत ही फिल्म की यूएसपी थी।

मालूम हो कि पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में भी दो ग्रुप बन गए हैं। एक ग्रुप तो मनसे की तरह पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध में खड़ा है तो दूसरा ग्रुप कलाकारों को आतंकवाद से दूर रखने की बात कर रहा है, इस ग्रुप में करण जौहर से जैसे बड़े फिल्ममेकर शामिल हैं। गौरतलब है कि 18 सितंबर को उरी में हुए आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले में चार आतंकी भी मारे गए थे जो कि पाकिस्तान के बताए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+