नॉर्थ कोरिया में रची गई थी किम जोंग के भाई की हत्या की साजिश, दोनों महिलाएं बेकसूर- कोर्ट
कुआलालंपुर। मलेशिया के कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर इसी साल किम जोंग उन के भाई किम जोंग नाम की हत्या कर दी गई थी, जो 21वीं सदी की सबसे क्रूर हत्या में से एक है। इस मामले को लेकर मलेशिया में सुनावाई शुरू हुई है और कोर्ट ने दोनों को बेकसूर बताया है। इससे पहले दोनों ही आरोपी महिलाओं ने कोर्ट के सामने खुद को बेकसूर बताया था। कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर 13 फरवरी को किम जोंग नाम पर रासायनिक हथियार से हमला किया गया था, जिसके बाद दो लड़कियों को गिरफ्तार किया था।

इस फैसले के बाद नॉर्थ कोरिया ऑफिशियल्स ने कहा है कि दोनों ही महिलाएं बेकसूर है। उनके अनुसार, किम जोंग उन को मारने के लिए को नॉर्थ कोरिया में साजिश रची गई थी
कोर्ट में आरोपी आसियाह (25) पर लगाए गए हत्या के आरोपों को इंडोनेशियाई भाषा में पढ़ा गया। आसियाह ने दुभाषिये के जरिए कहा कि वे बेकसूर है। उसके बाद डोन थी हुओंग, जिसके आरोपों को वियतनामी भाषा मे पढ़ा गया और उसने भी अपने आप को बेकसूर बताया।
सूत्रों के मुताबिक, नॉर्थ कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने अपने सौतेले भाई किम जोंग नाम पर हमला करवाया था। मलेशिया के कुआलालंपुर हवाईअड्डे पर मकाउ जाने के लिए फ्लाइट का इंतजार कर रहे किम जोंग नाम पर सायनिक युद्ध के लिए तैयार किए गए घातक नर्व एजेंट से हत्या करा दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications