ब्रुसेल्स में दो स्वीडिश नागरिकों की गोली मारकर हत्या, बेल्जियम के प्रधानमंत्री बोले- यह आतंकवाद है

ब्रसेल्स में सोमवार देर रात एक संदिग्ध व्यक्ति ने दो स्वीडिश नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। संदिग्ध व्यक्ति अभी भी फरारा है। बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने इस हमले को आतंकवाद बताया है।

फ्लोरोसेंट नारंगी जैकेट पहने बंदूकधारी स्कूटर पर भाग गया। बेल्जियम ने बाद में ब्रुसेल्स क्षेत्र में आतंकी अलर्ट को बढ़ा दिया। बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू ने कहा कि गोलीबारी में स्वीडिश नागरिकों को निशाना बनाया गया है।

ब्रुसेल्स में दो स्वीडिश नागरिकों की गोली मारकर हत्या

बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने स्वीडिश के पीएम से की बात

डी क्रू ने एक्स (ट्विटर) पर कहा कि ब्रुसेल्स में आज रात स्वीडिश नागरिकों पर हुए जघन्य हमले के बाद मैंने स्वीडिश प्रधानमंत्री के प्रति अपनी गंभीर संवेदना व्यक्त की है। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों और दोस्तों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। आतंकवाद के खिलाफ हम संयुक्त रूप से लड़ेंग।

स्वीडिश राष्ट्रीय टीम की फुटबॉल शर्ट पहनी हुई थी मृतक

बेल्जियम के कई मीडिया आउटलेट्स ने कहा कि मारे गए दो व्यक्तियों ने स्वीडन और बेल्जियम के बीच खेल से पहले स्वीडिश राष्ट्रीय टीम की फुटबॉल शर्ट पहनी हुई थी।

घटना के पीछे कारणों का नहीं चला पता

बेल्जियम की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, संदिग्ध को अभी तक पकड़ा नहीं गया है। इसके अलावा घटना के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। गोलीबारी की घटना के बाद बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू ने ब्रुसेल्स हमले में मारे गए लोगों के रिश्तेदारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मैं इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

अभी इजरायल और हमास के बीच भीषण जंग जारी है। इजरायल ने हमास को बर्बाद करने का संकल्प ले लिया है। हमास के हमले से इजरायल में 1400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, हजारों लोग घायल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब में आतंक फैलाने की नापाक साजिश बेनकाब, लश्कर के 2 आंतकी अरेस्ट, DGP ने बताई बड़ी वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+