जंगली बंदरों की इंसानों के स्टाइल में लड़ाई, रूका रहा ट्रैफिक लड़ते रहे सैकड़ों बंदर, देखें अद्भुत वीडियो

थाईलैंड में बंदरों के दो प्रतिद्वंदी गुटों में झगड़ा हो गया और वो इंसानों के स्टाइल में बीच सड़क पर लड़ने लगे।

बैंकॉक, जुलाई 27: ये सुनने में और देखने में आश्चर्यजनक लग सकता है और आपको हैरानी हो सकती है कि बंदरों के भी गुट होते हैं और बंदरों के बीच भी गैंगवार होता है। लेकिन, थाईलैंड के सैकडों लोग उस वक्त हैरान रह गये, जब बीच रास्ते पर पहुंचे सैकड़ों बंदरों में लड़ाई शुरू हो गई। बंदर दो गुट में बंटे हुए थे और बकायदा उसी तरह लड़ रहे थे, जिस तरह इंसानों का दो खेमा लड़ पड़ता है। बंदरों की लड़ाई चलती रही और ट्रैफिक काफी देर तक रूकी रही। ताज्जुब की बात तो ये भी कि इस लड़ाई को देखने के लिए भी कई बंदर पहुंचे हुए थे, जो साइड में खड़े तमाशबीन बने हुए थे।

Recommended Video

    जंगली बंदरों की इंसानों के स्टाइल में लड़ाई, रूका रहा ट्रैफिक लड़ते रहे सैकड़ों बंदर
    बंदरों के बीच गैंगवार

    बंदरों के बीच गैंगवार

    थाईलैंड के एक शहर लोपबुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बंदरों के बीच छिड़ी लड़ाई को देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर बंदरों का ये विशालकाय झुंड पहुंचा था, वो शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा है और वहां देखते ही देखते हजारों बंदर पहुंच गये और उनके बीच गैंगवार शुरू हो गया। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, बंदरों ने गैंगवार से पहले पास में मौजूद एक प्राचीन बौद्ध मंदिर के खंडहर में काफी देर तक प्लानिंग भी की थी और फिर सभी सड़क पर लड़ने के लिए पहुंच गये।

    सड़क पर आमना-सामना

    सड़क पर आमना-सामना

    वायरल हो रहे वीडियो से पता चलता है कि कैसे बंदरों का दो प्रतिद्वंद्वी संगठन शहर के व्यस्त जंक्शन पर आमने-सामने हैं और एक दूसरे तक मुकाबला कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जब बंदरों ने चौराहे पर घावा बोला तो उनकी संख्या को देखकर स्थानीय लोग भी कुछ देर के लिए घबरा गये और गाड़ी चलाने वाले लोगों ने फौरन अपनी अपनी गाड़ी रोक दी और बंदरों के बीच चल रही गैंगवार के रुकने का इंतजार करने लगे।

    लड़ाई से पहले उकसाया

    स्थानीय लोगों ने कहा कि बंदरों का दोनों गुट बिल्कुल आदमियों के तरह लड़ाई के मैदान में ताल ठोक रहा था। बंदरों के भीड़ में कुछ बंदर और कूद पड़े और दोनों तरह के बाकी बंदरों को लड़ाई करने के लिए उकसाने लगे। एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि '' बंदरों के चीख-पुकार की अचानक आवाज आने लगी, जिसके बाद मैंने अपने घर से बाहर आकर देखा तो पता चला कि यहां हजारों बंदर लड़ाई करने के लिए जंगल से पहुंचे हैं''। स्थानीय नागरिक इत्तेफाक ने कहा कि ''मैं साफ देख रहा था कि बंदरों के बीच जमकर बहसबाजी हो रही थी और वो सड़क पर इधर-उधर दौड़ रहे थे और फिर थोड़ी देर बाद उन्होंने लड़ाई करनी शुरू कर दी। उनकी काफी ज्यादा संख्या थी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ये बंदर एक तरह से सैनिक बंदर माने जाते हैं और ये काफी जल्दी गुस्से में आग बबूला हो जाते हैं।

    पिछले साल मार्च में भी लड़ाई

    रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल मार्च में भी बंदरों के बीच भारी गैंगवार मच गया था। उस वक्त इसी शहर में एक रेलवे ट्रैक के विपरीत दिशा से बंदरों के दो विशालकाय झुंड पहुंच गये थे और खाने के टुकड़ों को लेकर उनके बीच लड़ाई शुरू हो गई थी। ये शहर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से करीब 100 मील उत्तर में है और ये बंदरों के लिए कुख्यात माना जाता है। ये बंदर जंगली होते हैं और काफी उपद्रव मचाते हैं। हालांकि, स्थानीय निवासी इन बंदरों का काफी सम्मान करते हैं और उन्हें खाना खिलाने का प्रबंध करते रहते हैं। लेकिन, पिछले दो सालों से कोरोना वायरस की वजह से बार बार लगने वाले लॉकडाउन से बंदर भूखे रहने लगे हैं और गुस्से में काफी उपद्रव मचाने लगे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+