आयरलैंड की झील में गए थे तैराकी करने, केरल के दो लड़कों की डूबने से हुई मौत, PM ने जताया शोक
पुलिस के मुताबक, झील में तैरने गए छह लड़कों में से दो को मृत घोषित किया गया और एक अन्य तीसरे लड़के को इस दौरान काफी चोटें आईं। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया।
डबलिन, 31 अगस्त :उत्तरी आयरलैंड ( northern ireland) के एक तलाब में डूबने से भारतीय मूल के दो लड़कों की मौत हो गई। ये दोनों केरल के रहने वाले थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार दोनों बच्चों की उम्र 16 साल थी। मृतक किशोरों की पहचान रूवेन साइमन ( Reuven Simon) और जोसेफ सेबेस्टियन ((Joseph Sebastian) के रूप में हुई है। आयरलैंड के सार्वजनिक सेवा प्रसारक आरटीई के मुताबिक, छह दोस्तों का एक समूह सोमवार शाम को तैरने के लिए डेरी बाहर एनाघ लॉफ (Enagh Lough outside Derry) गए हुए थे। भारतीय मूल के ये दोनों बच्चे ब्रिटेन में रहते थे।

झील में डूबने से भारतीय मूल के दो बच्चों की मौत
आयरलैंड के सार्वजनिक सेवा प्रसारक आरटीई ने बताया कि मृतक किशोरों की पहचान रूवेन साइमन और जोसेफ सेबेस्टियन के रूप में हुई है, जो छह दोस्तों के समूह में शामिल थे, जो सोमवार शाम को तैरने के लिए डेरी के बाहर एनाघ लॉफ गए थे। मीडिया आउटलेट ने कहा कि, झील में तैरने के दौरान यह दुखद घटना हुई।

पुलिस को मिली जानकारी
वहीं, उत्तरी आयरलैंड की पुलिस के मुताबिक, उन्हें लोगों ने झील में अनहोनी की घटना की जानकारी सुबह के 6:30 बजे दी। जिसके बाद लापता किशोरों की खोजबीन शुरू की गई। उत्तरी आयरलैंड एम्बुलेंस सेवा (एनआईएएस) ने कहा कि, हमने तुरंत इस घटना को संज्ञान में लेते हुए बचाव और खोज अभियान शुरू कर दिया। इसके लिए त्वरित प्रतिक्रिया पैरामेडिक, पांच आपतकालीन दल, एक hazardous area response team और एक एम्बुलेमस अधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया था। आरटीई के अनुसार खोज अभियान के दल में एयर एम्बुलेंस को भी शामिल किया गया था।

दो लड़के झील में डूबे
खोजबीन के दौरान एक लड़के को पानी से बाहर निकाल कर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि, दूसरे लड़के को भी फॉयल सर्च एंड रेस्क्यू और पुलिस गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। बाद में उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।

आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने मृतक के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की
पुलिस के मुताबक, झील में तैरने गए छह लड़कों में से दो को मृत घोषित किया गया और एक अन्य तीसरे लड़के को इस दौरान काफी चोटें आईं। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में उपचाररत लड़का घटना के बाद से सदमे में है। हालांकि, वह खतरे से बाहर है। आयरलैंड के प्रधानमंत्री और सरकार के प्रमुख माइकल मार्टिन ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। डेरी/लंदनडेरी की मेयर और स्ट्रैबेन जिला परिषद की पार्षद, सैंड्रा डफी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। वहीं, आयरिश राजनेता मिशेल ओ'नील ने इस घटना को "दिल दहला देने वाली खबर" बताया।
(photo credit : ANI & Twitter)












Click it and Unblock the Notifications