प्रशांत महासागर में जापान के 2 हेलीकॉप्टर क्रैश.. 8 क्रू मेंबर्स थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए लगी टीमें
Japanese navy helicopters Crash: जापानी सरकार ने शनिवार को कहा है, कि आठ चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रहे जापानी नौसेना के दो हेलीकॉप्टर रात के समय ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान टोक्यो के दक्षिण में प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
जापानी रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा ने कहा है, कि बचावकर्मी लापता हेलिकॉप्टरों और चालक दल के सदस्यों की तलाश कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा, कि मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के दो एसएच-60के हेलिकॉप्टर, जिनमें प्रत्येक में चार चालक दल के सदस्य सवार थे, शनिवार देर रात टोक्यो से लगभग 600 किलोमीटर (370 मील) दक्षिण में प्रशांत क्षेत्र में तोरीशिमा द्वीप के पास संपर्क टूट गया।
किहारा ने कहा, कि "हादसे की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों की प्राथमिकता अभी सभी आठ सदस्यों को बचाने पर है। एमएसडीएफ ने लापता चालक दल की खोज और बचाव के लिए आठ युद्धपोत और पांच विमान तैनात किए हैं। उन्होंने हेलीकॉप्टर के टुकड़े बरामद किए हैं, जो एसएच-60के में से एक के होने की संभावना है।"
उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं।"
किहारा ने कहा, कि सिकोरस्की द्वारा डिज़ाइन किए गए और सीहॉक के नाम से जाने जाने वाले हेलीकॉप्टर, डबल इंजन, मल्टी-मिशन विमान, पानी में रात के समय पनडुब्बी रोधी प्रशिक्षण पर थे।
आपातकालीन सिग्नल भेजने के बाद रात 10:38 बजे (1338 GMT) एक हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। करीब 25 मिनट बाद दूसरे हेलीकॉप्टर का भी संपर्क टूट गया। हादसे का शिकार हुए हेलीकॉप्टर में एक नागासाकी में एक हवाई अड्डे से संबंधित था, जबकि दूसरा तोकुशिमा प्रान्त में एक अड्डे पर था।
SH-60K विमान आमतौर पर पनडुब्बी रोधी अभियानों के लिए विध्वंसक विमानों पर तैनात किया जाता है।
रक्षा अधिकारियों ने कहा, कि शनिवार के प्रशिक्षण में केवल जापानी नौसेना शामिल थी और यह किसी बहुराष्ट्रीय अभ्यास का हिस्सा नहीं था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई विदेशी विमान या युद्धपोत नहीं देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications