पाकिस्तान: हथियारों से लैस दो लोग स्कूल में घुसे, की अंधाधुंध फायरिंग
pakistan, punjab, terrorism, firing, crime, murder, पाकिस्तान, पंजाब, आतंकवाद, फायरिंग, अपराध, हत्या
पंजाब। पाकिस्तान के पंजाब में हथियारों से लैस दो लोगों ने बच्चों के एक स्कूल को निशाना बनाया है। यह स्कूल पंजाब के बहावलनगर एरिया में स्थित है। दोनों ही हमलावरों ने स्कूल में घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है और स्कूल को चारों ओर से घेर लिया गया है। इस मामले पर अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। अब तक मिली जानकारी में किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है।
पिछले हफ्ते ही हुआ था बड़ा हमला
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही आतंकियों ने क्वेटा के नजदीक स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर हमला किया था। इस हमले में 61 सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई थी और 165 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इस घटना में तीन आतंकी न्यू सारिब पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में दाखिल हुए थे। उस समय पुलिस वाले अपने हॉस्टल में सो रहे थे, भी उन पर हमला कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications