Twitter ऑफिस का किराया नहीं चुका पाए एलन मस्क, महज इतने रुपये के लिए मकान मालिक ने ठोक दिया केस
कोलंबिया रीट ने शिकायत में कहा कि किरायेदार अपनी शर्तों का पालन करने में विफल रहा, इसलिए गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को में राज्य अदालत में मुकदमा दायर किया गया।

Image: File
एलन मस्क ने जब से ट्विटर खरीदने की घोषणा की है तभी से उनके बुरे दिन चल रहे हैं। यूं तो ट्विटर पहले से ही आर्थिक समस्याओं में घिरा हुआ था लेकिन अब इसकी परेशानी और अधिक बढ़ गई है। आधे से अधिक कर्मचारियों की छंटनी और कई अतिरिक्त सुविधाओं को सीमित के बाद भी ट्विटर की आर्थिक स्थिति है कि ठीक होने का नाम ही नहीं रही है। कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर कंपनी की हालत इतनी बुरी हो चुकी है कि वह सैन फ्रांसिस्को में अपने कार्यालय का किराया तक नहीं दे पा रहा है।

ट्विटर इंक पर मुकदमा दायर
ट्विटर अपने ऑफिस का किराया नहीं चुका रहा है, यह रिपोर्ट पहले भी मिल चुकी है लेकिन अब नई जानकारी के मुताबिक इसके लिए ट्विटर इंक पर मुकदमा दायर किया गया है। कंपनी पर किराए में 136,250 डॉलर (लगभग सवा करोड़ रुपये) का भुगतान करने में विफल रहने के कारण मुकदमा दायर किया गया है। लैंड ओनर कोलंबिया रीट - 650 कैलिफ़ोर्निया एलएलसी के मुताबिक एलन मस्क को इसके लिए 16 दिंसबर को ही सूचित किया गया था।

16 दिसंबर को किया था सूचित
मकान मालिक, कोलंबिया रीट - 650 कैलिफ़ोर्निया एलएलसी, का कहना है कि उसने 16 दिसंबर को ही कंपनी को इस बारे में चेतावनी दे दी थी कि हार्टफोर्ड बिल्डिंग की 30वीं मंजिल की लीज 5 दिनों में खत्म हो रही है। कंपनी को सूचना देने के इतने दिन भी किराया न चुका पाने के कारण अब उन्होंने ट्विटर पर मुकदमा दर्ज कराया है।

अन्य कंपनियों ने भी दायर किया मुकदमा
कोलंबिया रीट ने शिकायत में कहा कि किरायेदार अपनी शर्तों का पालन करने में विफल रहा, इसलिए गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को में राज्य अदालत में मुकदमा दायर किया गया। इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने 13 दिसंबर को रिपोर्ट दी थी कि ट्विटर ने अपने मुख्यालय, या इसके किसी भी अन्य वैश्विक कार्यालयों के किराए का भुगतान नहीं किया है। कंपनी पर इस महीने की शुरुआत में दो चार्टर उड़ानों के लिए भुगतान करने से इनकार करने के लिए मुकदमा दायर किया गया था।

बुरी तरह फेल हुआ ट्विटर अधिग्रहण का फैसला
आपको बता दें कि एलन मस्क के ट्विटर अधिग्रहण का फैसला बुरी तरह से खराब साबित हुआ है। ट्विटर की वजह से उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। टेस्ला इंक के सीईओ एलन मस्क इतिहास के पहले ऐसे कारोबारी बन गये हैं, जिनकी 200 अरब डॉलर की संपत्ति नष्ट हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मंगलवार को एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयर्स में 11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और उसके बाद 51 साल के एसलन मस्क की संपत्ति में करोड़ों डॉलर का नुकसान हो गया।

एलन मस्क ने गंवाई 200 अरब डॉलर संपत्ति
एलन मस्क की संपत्ति 4 नवंबर 2021 को 340 अरब डॉलर आंकी गई थी। इस साल एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के बारे में सोचा और इसके बाद से ही उनकी संपत्ति कम होने लग गई। फिलहाल एलन मस्क की ताजा संपत्ति घटकर 137 अरब डॉलर हो गई है। एलन मस्क इस महीने तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे, लेकिन इस महीने नंबर-1 के पायदन से खिसककर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। फ्रांसीसी बिजनेस टायकून बर्नार्ड अरनॉल्ट अब दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications