ट्विटर इंडिया के एमडी पद से हटे मनीष माहेश्वरी, अमेरिका में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 13 अगस्त: ट्विटर ने भारत में अपने एमडी मनीष माहेश्वरी को अमेरिका बुला लिया है। मनीष माहेश्वरी अब सैन फ्रांसिस्को में रेवेन्यू स्ट्रेटजी एंड ऑपरेशंस के सीनियर डायरेक्टर के तौर पर काम करेंगे। भारत में ट्विटर ने फिलहाल किसी को भी माहेश्वरी की जगह नियुक्त नहीं किया है। ट्विटर की ओर से ये फैसला ऐसा समय लिया गया है, जब ये प्लेटफॉर्म भारत में लगातार विवादों में हैं। पहले ट्विटर और भारत सरकार के बीच टकराव रहा। वहीं अब ट्विटर पर विपक्ष के राजनीतिक दलों (खासतौर से कांग्रेस) के नेताओं के अकाउंट सरकार के इशारे पर बंद करने के आरोप लग रहे हैं।

ट्विटर इंडिया

Recommended Video

    Twitter India के एमडी Manish Maheshwari का हुआ ट्रांसफर, Company ने भेजा America | वनइंडिया हिंदी

    ट्विटर के जापान और एशिया के वाइस प्रेसीडेंट यू ससामोतो ने ट्वीट कर मनीष माहेश्वरी को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा, दो साल से ज्यादा वक्त से भारत में जिस तरह से मनीष ने काम किया, उसके लिए मनीष माहेश्वरी को धन्यवाद करता हूं। साथ ही अमेरिका में वर्ल्डवाइड न्यू मार्केट के लिए रेवेन्यू स्ट्रेटजी एंड ऑपरेशंस डायरेक्टर की नई भूमिका के लिए उनको बधाई देता हूं। आपको ट्विटर के लिए इस अहम पद का नेतृत्व करते हुए देखकर उत्साहित हूं।

    मनीष माहेश्वरी ने बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर साल 2019 में ट्विटर इंडिया का कामकाज संभाला था। वह करीब दो साल तक इस पद पर रहे। अब उनको अमेरिका में नई जिम्मेदारी दी गई है।

    बीते कुछ समय से विवादों में ट्विटर

    ट्विटर इंडिया और मनीष माहेश्वरी दोनों ही बीते कुछ समय से विवादों में रहे हैं थे। केंद्र सरकार के साथ नई आईटी नियमों को लेकर लगातार ट्विटर इंडिया का विवाद चला। सरकार से टकराव कम हुआ तो अब विपक्षी दलों के निशाने पर ट्विटर है। वहीं मनीष माहेश्वरी पर भी उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक वीडियो के मामले में केस दर्ज कर लिया था और पूछताछ के लिए उनको बुलाया था। जिससे बचने को उनको कर्नाटक हाईकोर्ट में अर्जी देनी पड़ी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+