Twitter के नियम को Elon Musk ने फिर से बदला, अब सिर्फ वेरिफाइड यूजर ही ले सकेंगे पोल में हिस्सा
ट्विटर अधिग्रगहण करने के बाद से एलन मस्क ने इस सोशल मीडिया नेटवर्क में ढेरों बदलाव किए हैं। खासकर अब अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए ट्विटर यूजर्स से पैसे वसूलेगा।

Elon Musk News: दुनिया के सबसे अमीर कारोबरी और ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर में फिर से कुछ बदलावों की घोषणा की है। ट्विटर के नये सीईओ एलन मस्क ने कहा है, कि अब ट्विटर पोल्स में सिर्फ वेरिफाइट अकाउंट वाले यूजर हिस्सा ले सकेंगे। एलन मस्क ने ट्विटर नियमों में किए गये नये बदलाव के पीछे की भी वजह बताई है। हालांकि, एलन मस्क के इस कदम से ट्विटर के उन यूजर्स को झटका लगेगा, जो पोल्स में हिस्सा लेते रहते हैं। साथ ही, उन यूजर्स को भी झटका, जो खुद पोल को शुरू करते हैं, क्योंकि इस कदम के बाद पोल में हिस्सा लेने वाले लोगों की संख्या में बुरी तरह से गिरावट आएगी।
ट्विटर के नियम में बड़े बदलाव
एलन मस्क ने एक ट्वीट के जरिए नये बदलावों की घोषणा करते हुए लिखा है, कि "15 अप्रैल से सिर्फ वेरिफाइट अकाउंट्स वाले यूजर्स की ट्विटर पोल में हिस्सा ले पाएंगे"। उन्होंने लिखा है, कि "फर्जी खातों को रोकने के लिए यही एक यथार्थवादी तरीका है, अन्यथा यह एक निराशाजनक हारने वाली लड़ाई है। और ट्विटर पोल में वोट डालने के लिए अकाउंट का वेरिफाइड होना जरूरी है।" आपको बता दें, कि एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में दर्जनों बदलाव किए हैं और उन्होंने ये भी घोषणा की है, कि 1 अप्रैल के बाद से ट्विटर पर सिर्फ उन्हीं लोगों के पास ब्लूटिक रहेगा, जो ब्लूटिक खरीदेंगे। ट्विटर अधिग्रहण के बाद ही एलन मस्क ने कहा था, कि ब्लूटिक लेने किए ट्विटर का सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदना होगा। यानि, अगर आप ट्विटर पर वेरिफाइड यूजर होना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ट्विटर सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा, फिलहाल ट्विटर की तरफ से ये सर्विस फ्री में दी जा रही थी।
ट्विटर सब्सक्रिप्शन की फीस क्या है
रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रॉयट एप के जरिए ट्विटर इस्तेमाल करने वालों के लिए ट्विटर सब्सक्रिप्शन की फीस सलाना आधार पर 9400 रुपये रखा गया है। यानि, ब्लूटिक हासिल करने के लिए किसी एंड्रॉयड यूजर को सलाना 9400 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, यदि कोई ट्विटर यूजर वेब ब्रॉउजर के माध्यम से ट्विटर में साइन अप करते हैं, तो फिर उन्हें 8 डॉलर प्रति महीने के हिसाब से ब्लूटिक मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने यह भी घोषणा की थी कि ट्विटर ब्लू अब दुनिया भर में उपलब्ध है। इसके साथ ही ट्विटर ने कंपनियों के अकाउंट के वेरिफिकेशन के लिए गोल्ड चेक मार्क भी पेश किया है, जबकि सरकारी खातों के लिए ग्रे चेक मार्क वेरिफिकेशन की निशानी है। अमेरिका में गोल्ड चेकमार्क के लिए सब्सक्रिप्शन फीस 1000 डॉलर यानि करीब 80 हजार रुपये सलाना की फीस रखी गई है, जिसमें टैक्स अलग से होगा।












Click it and Unblock the Notifications