Twitter Account Suspension : यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अकाउंट को सस्पेंड करा सकेंगे, अगले महीने से मिलेगी सेवा

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बड़ी अपडेट है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर यूजर्स एक फरवरी से किसी भी हैंडल को सस्पेंड करने की अपील कर सकेंगे।

twitter account suspension

Twitter Account Suspension का विकल्प मिलने के बाद यूजर्स अकाउंट को सस्पेंड करने की अपील कर सकेंगे। दरअसल, माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर में एलन मस्क का कार्यकाल शुरू होने के बाद कई बड़े बदलाव हुए हैं। इन्हीं में एक बदलाव अकाउंट सस्पेंशन का विकल्प ऑफर करना है। रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स एक फरवरी के बाद से किसी अकाउंट को सस्पेंड करने की अपील कर सकेंगे।

ट्विटर के नए मानदंड

अरबपति उद्योगपति एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- ट्विटर की तरफ से बताया गया कि ट्विटर खाते केवल गंभीर या जारी और बार-बार उल्लंघन के लिए निलंबित किए जाएंगे। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि ट्विटर यूजर्स एक फरवरी से नए मानदंडों के तहत खाते के निलंबन की अपील करने और मूल्यांकन करने में सक्षम होंगे। नए मानदंडों के आधार पर ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की दोबारा बहाली भी की जाएगी।

ऐसा किया तो अकाउंट को सस्पेंड

ट्विटर खातों के निलंबन के लिए तय किए गए नए मानदंडों के तहत, गंभीर नीति उल्लंघनों में अवैध सामग्री या गतिविधि को शेयर करने में शामिल होने पर, हिंसा या नुकसान के लिए उकसाना या धमकी देने पर, और अन्य यूजर्स को टारगेट करके उत्पीड़न में शामिल होने पर अकाउंट को सस्पेंड किया जा सकता है।

Recommended Video

    Twitter News: ट्विटर यूजर्स को लगा बड़ा झटका, 20 करोड़ का Data हुआ Leak | वनइंडिया हिंदी | *News

    यूजर्स के अकाउंट या ट्विटर हैंडल पर क्या कार्रवाई हुई

    ट्विटर ने कहा है कि खाता निलंबन की सेवा तुलनात्मक रूप से कम गंभीर कार्रवाई करेगा। कार्रवाई के दौरान यूजर के आपत्तिजनक ट्वीट की पहुंच को सीमित किया जा सकता है। कार्रवाई ऐसे यूजर्ज पर होगी जो ट्विटर की नीतियों का उल्लंघन करते हैं या यूजर्स को खाते का उपयोग जारी रखने से पहले आपत्तिजनक ट्वीट्स को हटाने के लिए कहा जाएगा।

    अकाउंट सस्पेंड करने पर मस्क की आलोचना

    अरबपति के विमान के बारे में सार्वजनिक डेटा प्रकाशित करने के विवाद को लेकर दिसंबर में मस्क कई पत्रकारों के खातों को निलंबित करने के बाद आलोचना से घिर गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने ट्विटर खातों को बहाल कर दिया था।

    कंगना को 14 महीने बाद वापस मिला अकाउंट

    गौरतलब है कि गत दिनों अभिनेत्री कंगना रनौत का अकाउंट लगभग 14 महीनों के सस्पेंशन के बाद रिस्टोर हुआ। कंगना का अकाउंट विगत नवंबर, 2021 को स्थायी रूप से निलंबित किया गया था। ट्विटर की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि कंगंना के ट्विटर हैंडल @KanganaTeam पर शेयर और पोस्ट किए गए कंटेंट घृणा फैलाने वाले हैं।

    किस कारण सस्पेंड हुए VIP ट्विटर हैंडल

    ट्विटर के अनुसार प्रतिबंध का फैसला लगातार हुए उल्लंघन के कारण लिया गया। Hateful Conduct and Abusive Behaviour Policy के तहत कार्रवाई की गई थी। कंगना के अलावा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट भी निलंबित किया जा चुका है। मस्क के कमान संभालने के बाद ट्रंप का ट्विटर हैंडल भी वापस मिल गया है। इन दोनो के अलावा कई और भी अहम और सामाजिक हस्तियों के ट्विटर हैंडल बंद हो चुके हैं। हालांकि, मस्क के मुखिया बनने के बाद कई लोगों को ट्विटर वापस भी मिल चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+