'अल्‍लाह के गुस्से का सामना करना होगा...', तुर्की की संसद में इजराइल पर नाराजगी जता रहे सांसद की मौत

तुर्किश संसद में इजराइल के खिलाफ बयानबाजी करने वाले विपक्षी पार्टी के सांसद की मौत हो गई है। 53 साल के हसन बित्मेज को 2 दिन पहले संसद में बोलते समय हार्ट अटैक आ गया था। अपने भाषण के दौरान वे इजराइल के प्रति तुर्की सरकार की नीति की आलोचना कर रहे थे।

तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहार्तिन कोका ने स्थानीय टेलीविजन पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी फेलिसिटी(सादेत) के सांसद बित्मेज ने अंकारा सिटी अस्पताल में अंतिम सांसें ली। बित्मेज ने काहिरा के अल अजहर यूनिवर्सिटी से स्नातक किया था और सेंटर फॉर इस्लामिक यूनियन रिसर्च के अध्यक्ष थे।

Turkish MP dies

हसन बित्मेज जिस भाषण के दौरान वह गिरे, उसमें वह तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप आर्दोआन की आलोचना कर रहे थे। उनका कहना था कि इजराइल और गाजा के मुद्दे पर आर्दोआन कठोर नहीं हो रहे।

बित्मेज अपने भाषण में कह रहे थे, "आप जहाजों को इजराइल जाने की अनुमति देते हैं और बड़ी बेशर्मी से इसे व्यापार कहते हैं...दरअसल आप इजराइल के साथी हैं।" नेता ने यह बयान पोडियम पर एक बैनर लगाते हुए दिया। इस बैनर पर लिखा था- हत्यारा इजराइल, सहयोगी-KP(ये राष्ट्रपति आर्दोआन की पार्टी का नाम है)

विदेश मंत्रालय के बजट पर बहस के बीच उन्होंने सांसदों से कहा कि आपके हाथों पर फिलिस्तीनियों का खून लगा है। आप यहूदियों के मददगार हैं। गाजा पर इजराइल द्वारा गिराए गए हर बम में आपका योगदान है।

तुर्की के लेखक सेजई कराकोक की एक कविता का हवाला देते हुए बित्मेज ने कहा, "भले ही इतिहास चुप रहे, लेकिन सच्चाई चुप नहीं रहेगी। वे सोचते हैं कि अगर वे हमसे छुटकारा पा लेंगे, तो कोई समस्या नहीं होगी. हालांकि, अगर आप हमसे छुटकारा पा लेंगे तो कोई दिक्कत नहीं होगी। मगर आप अंतरात्मा की पीड़ा से बच नहीं पाएंगे। भले ही आप इतिहास की पीड़ा से बच जाएं, आप अल्लाह के क्रोध से बच नहीं पाएंगे।"

बित्मेज ने अपने भाषण का अंत 'इजरायल पर अल्लाह का कहर टूटेगा और वह इससे बच नहीं सकेगा, मैं आप सबको सलाम करता हूं' कह कर किया। इतना कहते ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वह फर्श पर लुढ़क गए।

इस पूरी घटना का टीवी पर लाइव प्रसारण हो गया और यह वायरल हो गया है। हसन बित्मेज 53 साल के हैं और मधुमेह से पीड़‍ित हैं। वह तुर्की के संसद के जनरल असेंबली हॉल में गुरुवार को भाषण दे रहे थे। इसी दौरान हार्ट अटैक आने पर वह गिर गए।

हार्ट अटैक आने के बाद वहां पर मौजूद एक अन्य सांसद डॉ. तुहान कोमेज ने उन्हें सीपीआर दी। लेकिन, बित्मेज की हालत में सुधार नहीं आया और उन्हें स्ट्रेचर पर लादकर बाहर ले जाया गया। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन दो दिन बाद उनका निधन हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+