ट्विटर और फेसबुक के बाद अब टर्की ने यू-ट्यूब को किया बैन

गूगल ने कहा है कि यह सच है कि कुछ यूजर्स ऐसे हैं जिन्हें यू-ट्यूब को एक्सेस करने में दिक्कतें आ रही हैं। लगता है कि टर्की में सिर्फ कुछ ही इंटरनेट यूजर्स यू-ट्यूब को एक्सेस कर सकते हैं। टर्की के प्रधानमंत्री रेसेप तायिप एरडोगान ने पिछले हफ्ते ट्विटर पर बैन लगा दिया था।
ऐसा बताया जाता है कि यू-ट्यूब को उन व्यॉइस रिकॉर्डिंग्स के बाद ब्लॉक किया गया है जिसमें टर्की के कुछ सीनियर अधिकारी सीरिया में संभावित मिलिट्री ऑपरेशन के बारे में बात कर रहे हैं। इन रिकॉर्डिंग्स से यह साइट ओवरलोड हो गई थी। टर्की में सीनियर ऑफिसरों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि नेशनल सिक्योरिटी के मद्देनजर कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया गया है।
शनिवार को हुई एक रैली में टर्की के प्रधानमंत्री ने कहा कि यू-ट्यूब पर पोस्ट की गई कुछ ऑडियो क्लिप्स में काफी खतरनाक बातें थीं और उनसे देश में काफी खतरा पैदा हो सकता था।सूत्रों के मुताबिक टर्की यू-ट्यूब से बातचीत कर रहा है। यू-ट्यूब के सामने टर्की ने शर्त रखी है कि अगर वह साइट पर से इस कंटेंट को हटा देगा तो उस पर लगाया गया बैन वापस ले लिया जाएगा।
टर्की के प्रधानमंत्री एरडोगान ने कहा है कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उनके इस फैसले पर इंटरनेशनल कम्यूनिटी किस तरह से प्रतिक्रिया देगी। टर्की के कई लोगों ने कुछ ऐसी फोटोग्राफ्स को शेयर किया है जिसके जरिए उनके कंप्यूटर स्क्रीन पर ब्लॉक यू-ट्यूब कैसा दिख रहा है इसकी जानकारी मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications