Turkey: धार्मिक नेता को सेक्स क्राइम के लिए 1075 साल की जेल, 1000 महिलाओं से थे संबंध
Turkey Cult Leader 1000 years jail: अंकारा। इस्तांबुल की एक कोर्ट ने तुर्की में धार्मिक नेता और प्रवचनकर्ता अदनान ओक्तर को एक हजार से ज्यादा साल की सज़ा सुनाई गई है। अदनान को सेक्स अपराध करने समेत अलग-अलग 10 मामलों में ये सज़ा सुनाई गई है। अदनान ओक्तर जिन्हें हारुन याह्या नाम से भी जाना जाता है जो तुर्की में एक संप्रदाय के प्रमुख है जिसे अभियोजकों ने एक आपराधिक संगठन बताया। 64 वर्षीय ओक्तर और उनके दर्जनों अनुयायियों को 2018 में देशभर में की गई छापे की कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया था। उन पर अमेरिका में बसे तुर्की के धार्मिक नेता फेतुल्लाह गुलैन से संबंध रखने का भी आरोप था।

टीवी पर प्रवचनों के चलते चर्चित थे ओक्तर
ओक्तर टीवी पर प्रवचन दिया करते थे। इस दौरान उनके आसपास महिलाएं, जो अक्सर प्लास्टिक सर्जरी करवाए होती थीं, उनके चारों तरफ नाचती रहती थीं।
ओक्तर पहली बार तब चर्चा में 1990 के दौरान आए थे जब वह एक धार्मिक समूह के नेता थे जो कई सारे सेक्स स्कैंडल में फंसा था। ओक्तर ने 2011 में अपना ऑनलाइन चैनल शुरू किया था जिस पर वह अपना प्रवचन दिया करते थे। इसमें अश्लीलता को लेकर तुर्की के कई धार्मिक नेताओं ने इसकी निंदा की थी।
कोर्ट ने ओक्तर को महिलाओं के साथ रेप, बच्चों का यौन शोषण, फ्रॉड, राजनीतिक और सैन्य जासूसी की कोशिश करने के आरोप में 1075 साल की सज़ा सुनाई गई है। तुर्की की अनादोलू न्यूज एजेंसी के मुताबिक अभी भी इस मामले में 236 लोगों पर मुकदमा चल रहा है। इनमें 78 लोग हिरासत में हैं।

1000 महिलाओं से स्वीकारे थे संबंध
सुनवाई के दौरान अदनाम ओक्तर ऊपर यौन अपराध के हिला देने वाले आरोप लगाए गए थे। दिसम्बर में सुनवाई के दौरान ओक्तर ने जज के सामने स्वीकार किया था कि उनके 1000 प्रेमिकाओं से संबंध थे।
इससे पहले अक्टूबर में सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था कि "मेरे दिल में महिलाओं के लिए प्यार उमड़ता रहता है। प्यार एक मानवीय गुण है। ये एक मुसलमान का गुण हैं।" उन्होंने कहा था कि उनमें असाधारण क्षमता (महिलाओं से संबंध बनाने की) है।
सुनवाई के दौरान एक महिला ने कोर्ट को बताया कि ओक्तर ने उसके साथ और कई दूसरी महिलाओं का यौन शोषण किया था। इस दौरान कई महिलाओं को जबरन गर्भ निरोधक गोलियां लेने पर मजबूर किया जाता था।

घर से मिली थीं 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां
पुलिस को तलाशी के दौरान ओक्तर के घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां मिली थीं। जिसके बार में ओक्तर ने कहा कि वह इलाज के लिए थीं जिनका इस्तेमाल त्वचा की समस्या और माहवारी की अनियमितता दूर करने में किया जाता था।
इसके साथ ही अदनान ओक्तर ने तुर्की में प्रभाव रखने वाले और अमेरिका में बसे धार्मिक नेता फेतुल्लाह गुलैन के साथ किसी भी तरह का संबंध होने से भी इनकार किया। फेतुल्लाह गुलैन के ऊपर तुर्की में 2016 के दौरान तख्तापलट की कोशिश करवाने का आरोप है जिसे नाकाम कर दिया गया था।
ओक्तर ने डार्विन के विकासवादी सिद्धांत को खारिज कर दिया था और खुद अपने प्रचलित नाम हारुन याह्या से 770 पेज की किताब लिखी थी जिसे 'एटलस ऑफ क्रिएशन' नाम दिया था।












Click it and Unblock the Notifications