तख्तापलट में नाकाम साबित हुई तुर्की सेना, 42 की मौत, 120 लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर तुर्की से है, जहां पुलिस ने आर्मी की ओर से किये जा रहे तख्ता पलट की कोशिशों को पूरी तरह से नाकाम कर दिया है। इस बारे में प्रधानमंत्री बिनाली यिलदीरिम ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हालात कंट्रोल में हैं, कोई भी ताकत देश की शांति और व्यवस्था को बदल नहीं सकती है।
खबर है कि इस मामले में करीब 120 लोगों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने सेना के हैलिकॉप्टर को मार गिराया है। इस संघर्ष में करीब 17 पुलिस कर्मियों समेत 42 लोगों के मारे जाने की खबर है। तुर्की प्रेसिडेंट रैचेप तैयाप एर्दोआन को एक स्पेशल प्लेन से किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
फेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम, यूटयूब बैन
इससे पहले विद्रोही सेना ने अंकारा के संसद में पर बमबारी की थी और आम लोगों पर भी गोलियां बरसाई गई हैं। तुर्की में फेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम, यूटयूब को बैन कर दिया है।
क्या है मामला
दरअसल सरकार का कहना है कि सेना का एक ग्रुप देश में तख्तापलट करने की कोशिश कर रहा है। तुर्की के प्रेसिडेंट रैचेप तैयाप एर्दोआन ने सीएनएन पर बयान दिया है कि वो अभी भी तुर्की और आर्मी के प्रेसिडेंट हैं और किसी भी नापाक कोशिश को वो सफल नहीं होने देंगे।
बक्शा नहीं जायेगा
जो लोग इस गलत बात को अंजाम दे रहे हैं उन्हें बक्शा नहीं जायेगा। वैसे जस्टिस मिनिस्टर ने इस घटना के पीछे यूएस समर्थक इमाम फेतुल्लाह गुलेन का हाथ बताया है लेकिन अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।













Click it and Unblock the Notifications