स्वीडन और फिनलैंड के NATO में शामिल होने का रास्ता साफ, बाइडेन बोले, बधाई हो, रूस की बढ़ेगी टेंशन
स्वीडन और फिनलैंड को नाटो में शामिल होने का विरोध कर रहा तुर्की (turkey) अब मान गया है। नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि तीनों देशों के बीच एक समझौता हो गया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक बताया।
मेड्रिड,29 जून : तुर्की (Turkey) ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए स्वीडन और फिनलैंड (Sweden and Finland) के नाटो (NATO) में शामिल होने के विरोध को समाप्त करने के लिए सहमति जता दी है। यह फैसला स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित शीर्ष स्तरीय वार्ता के बाद लिया गया। यूक्रेन पर हो रहे लगातार रूसी हमलों के बीच स्वीडन और फिनलैंड के लिए यह अच्छी खबर है। वहीं, फिनलैंड के राष्ट्रपति सौली नीनिस्टो ने कहा कि तीनों देशों के नेताओं ने मंगलवार को बातचीत के बाद एक संयुक्त समझौते पर हस्ताक्षर किए।

मुश्किल में रूस
नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि तीनों देशों के बीच एक समझौता हो गया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक बताया। बता दें कि, यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद स्वीडन और फिनलैंड जैसे देश गुटनिरपेक्ष स्थिति को छोड़कर नाटो से जुड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। फिनलैंड रूस के साथ एक लंबी सीमा साझा करता है। नाटो संधि के तहत किसी भी सदस्य देश पर हमले को सभी सदस्य देशों के खिलाफ हमला माना जाएगा और पूरे गठबंधन द्वारा हमले का जवाब दिया जाएगा। इससे आने वाले समय में रूस को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

NATO कैसे काम करता है, जानें
नाटो में शामिल देश सबकी सहमति से कोई भी काम को आगे बढ़ाता है, इसका मतलब है कि, वह सर्वसम्मति से संचालित होता है। पहले तुर्की फिनलैंड और स्वीडन को नाटो में शामिल नहीं करना चाहता था, वह इसका विरोध कर रहा था। ऐसी स्थिति में तुर्की की सहमति के बगैर ये दोनों देश नाटो के सदस्य नहीं बन सकते थे। तुर्की को लगता था कि, फिनलैंड और स्वीडन जैसे देश कुर्द विद्रोही समूहों को लेकर अपना रूख बदलते रहते हैं, जिन्हें तुर्की अपना दुश्मन और उन्हें आतंकवादी मानता है।
आखिरकार तुर्की मान ही गया
इस मसले पर हफ्ते भर चली बैठक के बाद आखिरकार तुर्की मान ही गया। हालांकि, तीनों देश एक संयुक्त समझौते पर पहुंचे है। तुर्की के मुताबिक, वह फिनलैंड और स्वीडन से विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में पूर्ण समर्थन चाहता है। फिनलैंड और स्वीडन ने तुर्की की मांग को मान लिया है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications