ट्यूनीशिया की नेशनल डायलॉग क्वार्टेट को मिला इस वर्ष को नोबेल शांति पुरस्कार
ओस्लो। नॉर्वे में नोबेल पुरस्कार संस्था की ओर से इस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता का ऐलान कर दिया गया है। संस्था ने वर्ष 2015 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्यूनीशिया की संस्था नेशनल डायलॉग क्वार्टेट को इस वर्ष के शांति पुरस्कार के लिए चुना है।

इस पुरस्कार के लिए संस्था ने इस बार 68 ऑर्गनाइजेशंस और 205 उम्मीदवारों की एक लिस्ट तैयार की थी। जिन 10 नामों के बारे में चर्चाएं हो रही थीं उनमें जर्मनी की चांसलर एजेंला मार्केल और अमेरिका की नींद उड़ाने वाले व्हिसलब्लोआर एडवर्ड स्नोडेन का नाम सबसे अहम था।
इस संस्था ने वर्ष 2011 में ट्यूनीशिया में हुई अरब क्रांति के बाद यहां पर लोकतंत्र की स्थापना में सबसे बड़ा रोल अदा किया था। इस संस्था को शांति पुरस्कार मिलने के बाद यूनाइटेड नेशंस की ओर से बधाई दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications