Coronavirus के कहर के बीच रूस में आया 7.5 की तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी
मास्को। एक तरफ जहां दुनियाभर में Coronavirus का कहर नजर आ रहा है वहीं दूसरी तरफ रूस में भूकंप ने तबाही मचाई है। रूस के उत्तरी पेसिफिक आइलैंड में बुधवार को भीषण भूकंप आया है। इसकी रिक्टर स्कैल पर तीव्रता 7.5 मापी गई है और इसके बाद रूस के पूर्व में स्थित कुर्ली आइलैंड में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

साथ ही हवाई में भी अलर्ट जारी किया गया है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, यह भूकंप जापान सुदूर उत्तर में स्थित कुर्ली चेन के सेवेरो के उत्तर-पूर्व में 219 किमी दूर इस भूकंप का केंद्र बताया गया है। यह सतह से 56 किमी गहराई में है। अब तक इस भूकंप की वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन पेसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर के अनुसार 1000 किमी के दायरे में भयानक सुनामी का खतरा पैदा हो गया है।
चेतावनी में यह भी कहा गया है कि पहले भी इतनी क्षमता वाले भूकंप के बाद भूकंप केंद्र से दूर सुनामी की आपदाएं आ चुकी हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप का झटका जोरदार था जिसकी तीव्रता 7.8 थी और इससे जापान के तटों के आसपास समुद्र के जलस्तर में मामूली बदलाव आ सकता है। बता दें कि सेवेरो-कुरिल'स्क एक छोटा सा शहर है, जिसकी आबादी करीब 2500 है।












Click it and Unblock the Notifications