Trump Vs Netanyahu: 'कोई मुझे नहीं बताएगा', नेतन्याहू को ट्रंप का दो टूक जवाब, F-35 डील पर मचा बवाल

Trump Vs Netanyahu: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि अमेरिका की रक्षा नीति और हथियारों की बिक्री पर किसी दूसरे देश का दबाव नहीं चलेगा। तुर्की को F-35 स्टील्थ फाइटर जेट बेचने के मुद्दे पर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आपत्तियों को ट्रंप ने खुलकर खारिज करते हुए कहा कि, 'कोई मुझे यह नहीं बताए कि हमें क्या बेचना चाहिए और क्या नहीं।'

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब नेतन्याहू वाशिंगटन में उनसे मुलाकात कर रहे हैं। इस मुद्दे ने अमेरिका, तुर्की और इजराइल के बीच रणनीतिक समीकरणों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Trump Vs Netanyahu

ट्रंप ने नेतन्याहू की आपत्ति को किया खारिज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'एयर फोर्स वन' में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तुर्की को F-35 फाइटर जेट बेचने के मुद्दे पर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आपत्तियों को पूरी तरह खारिज कर दिया। ट्रंप ने दो टूक कहा कि अमेरिका की रक्षा डील पर किसी बाहरी नेता का कोई प्रभाव नहीं पड़ सकता। उन्होंने कहा, 'कोई मुझे यह नहीं बताए कि हमें क्या बेचना चाहिए और क्या नहीं।' ट्रंप ने तुर्की को अमेरिका का बेहतरीन सहयोगी बताते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते लंबे समय से मजबूत रहे हैं।

वाशिंगटन में ट्रंप-नेतन्याहू की अहम मुलाकात

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू उच्चस्तरीय वार्ता के लिए वाशिंगटन पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा, ईरान से जुड़ी चुनौतियों और मध्य पूर्व की बदलती परिस्थितियों पर चर्चा होनी है। हालांकि F-35 की संभावित डील भी बातचीत का अहम मुद्दा बन गई है। नेतन्याहू पहले ही ट्रंप से निजी तौर पर अनुरोध कर चुके हैं कि तुर्की को यह अत्याधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट बेचने की मंजूरी न दी जाए।

ये भी पढे़ं: ईरान का डर दिखाकर अमेरिका से पैसा वसूली में लगा पाकिस्तान, शहबाद शरीफ ने दी ऐसी दलील, चौंक गए ट्रंप

तुर्की को F-35 देने का विरोध क्यों कर रहा इजराइल

नेतन्याहू का मानना है कि तुर्की को F-35 मिलने से मध्य पूर्व में सैन्य शक्ति का संतुलन बदल सकता है। उन्होंने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन पर मुस्लिम ब्रदरहुड से प्रभावित होने और इजराइल विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सिर्फ अमेरिका का सहयोगी होने का दावा करने से कोई देश भरोसेमंद नहीं बन जाता। नेतन्याहू ने यह भी दावा किया कि एर्दोगन इजराइल के खिलाफ लगातार आक्रामक बयान देते रहे हैं, इसलिए तुर्की को इतनी उन्नत सैन्य तकनीक देना जोखिम भरा हो सकता है।

S-400 प्रतिबंध हटाने और नई डील पर ट्रंप का संकेत

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ट्रंप प्रशासन तुर्की पर रूसी S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के कारण लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने पर विचार कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि कई विशेषज्ञ मानते हैं कि S-400 खरीदने के बावजूद तुर्की को F-35 खरीदने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने F-35 को दुनिया का सबसे बेहतरीन फाइटर जेट बताते हुए कहा कि प्रस्तावित बिक्री ऐसा विकल्प है, जिस पर अमेरिका गंभीरता से विचार करेगा।

ये भी पढ़ें: US Election: चीन ने हैक किया था 2020 का अमेरिकी चुनाव? 2.78 लाख फर्जी वोटरों ने डाले वोट! कैसे बाहर आई बात?

तुर्की को लेकर ट्रंप का भरोसा, बढ़ सकती है कूटनीतिक तकरार

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि तुर्की कई मामलों में उन देशों से भी अधिक वफादार साबित हुआ है, जिन्हें अमेरिका अपना करीबी सहयोगी मानता रहा है। वहीं तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने भी संकेत दिए हैं कि अंकारा को F-35 और स्वदेशी KAAN फाइटर जेट के लिए अमेरिकी इंजन खरीदने की डील पर सकारात्मक प्रगति की उम्मीद है। यदि यह समझौता आगे बढ़ता है तो अमेरिका, तुर्की और इजराइल के बीच कूटनीतिक तनाव और क्षेत्रीय शक्ति संतुलन पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+