ट्रंप के वकील का नया खुलासा- पॉर्न स्टार को नहीं, किसी अन्य महिला को किया गया था पेमेंट

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए वकील रुडी गुलियानी ने कहा कि माइकल कोहेन ने पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के अलावा किसी और को पैसे दिए थे। कोहेन उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप के प्राइवेट अटॉर्नी थे। गुलियानी ने कहा कि मुझे इस बार में पूरी जानकारी तो नहीं है, लेकिन हो सकता है कोहेन डेनियल्स की जगह किसी और महिला और महिला को पैसे दिए थे। पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स का आरोप है कि ट्रंप के साथ उनके संबंध थे और 2016 आम चुनाव में खुलासा नहीं करने के लिए उन्हें 130,000 डॉलर की रकम की पेशकश की थी।

पॉर्न स्टार को नहीं, किसी अन्य महिला को किया गया पेमेंट

एबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में गुलियानी ने कहा, उन्होंने (कोहेन) ने राष्ट्रपति के लिए भुगतान किया, या उन्होंने राष्ट्रपति के लिए बिजनेस किया, जिसका अर्थ है कि उनके पास लीगल फीस का भुगतान किया था। डेनियल्स विवाद को लेकर गुलियानी और ट्रंप बयानों में जबरदस्त विरोधाभास देखने को मिल रहा है।

न्यूयॉर्क सिटी के पूर्व मेयर गुलियानी ने ट्रंप के वकील बनते ही अब तक कई अलग-अलग मीडिया हाउस को इंटरव्यू दे चुके हैं, जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति की मुश्किलें लगातार खड़ी हो रही है।
हालांकि, गुलियानी ने ट्रंप और डेनियल्स की पूरानी तस्वीरों को इनकार नहीं किया है, राष्ट्रपति के खिलाफ आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया ।

गुलियानी ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि डेनियल्स को 130,000 अमरीकी डालर वास्तविक भुगतान किया गया था। गुलियानी ने कहा कि अगर डील भी हुई है तो इतनी नहीं हो सकती है। यह कुछ मिलियन डॉलर की डील हो सकती है, लेकिन 130,000 अमरीकी डॉलर तो बिल्कुल भी नहीं। वहीं, डेनियल्स के वकील माइकल अवेनाटी ने कहा है कि गुलियानी को पता भी नहीं है कि वो क्या बोल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+