आज फिनलैंड के हेलसिंकी में अमेरिकी और रूसी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और व्‍लादिमिर पुतिन की मुलाकात

आज फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन की मुलाकात होनी है। इस मुलाकात पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं। अमेरिका में साल 2016 में राष्‍ट्रपति चुनाव हुए और रूस पर आरोप लगे कि उसने इन चुनावों को प्रभावित करने की कोशिशें की थीं।

हेलसिंकी। आज फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन की मुलाकात होनी है। इस मुलाकात पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं। अमेरिका में साल 2016 में राष्‍ट्रपति चुनाव हुए और रूस पर आरोप लगे कि उसने इन चुनावों को प्रभावित करने की कोशिशें की थीं। इन आरोपों के बाद पहली बार ट्रंप और पुतिन की मुलाकात हो रही है। इस मुलाकात को अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर काफी अहम मुलाकात माना जा रहा है।

trump-putin-summit

वन-टू-वन होगी मुलाकात

ट्रंप और पुतिन की यह मुलाकान वन-टू-वन होगी और व्‍हाइट हाउस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मीटिंग करीब 90 मिनट की होगी। मुलाकात में सिर्फ दोनों नेताओं के दुभाषियों को ही मौजूद रहने की इजाजत दी गई है। इसके अलावा और कोई भी अधिकारी मीटिंग में नहीं होगा। यह मीटिंग उस समय हो रही है जब अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट की ओर से 12 रूसी इंटेलीजेंस एजेंट्स को बाहर निकाल दिया गया। इन एजेंट्स पर आरोप लगा है कि उन्‍होंने चुनाव प्रचार के दौरान अमेरिकी लोकतंत्र को खतरे में पहुंचाने की कोशिशें की थीं। वहीं पुतिन से पहले ट्रंप ने एक अहम बयान दिया। उन्‍होंने कहा है कि व्‍यापार के मामले में यूरोपियन यूनियन अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्‍मन है। ट्रंप के इस बयान ने यूरोप के देशों के माथे पर बल ला दिए हैं और और साथ ही पश्चिमी देशों के साथ अमेरिका के गठबंधन के लिए भी चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+