ट्रे़ड वॉर को ट्रंप ले गए अलग स्तर पर, अब कनाडा, मेक्सिको और ईयू पर लगाया टैक्स

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्रेड वॉर को अब एक अलग स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। चीन और अन्य देशों के साथ व्यापार प्रतिबंधों के बाद ट्रंप अब अपने पड़ोसी मुल्क कनाडा और मेक्सिको के अलावा युरोपीयन यूनियन के खिलाफ भी कड़े कदम उठाने जा रहे हैं। कनाडा, मैक्सिको और यूरोपीयन यूनियन तीनों अमेरिका के सबसे बड़े ट्रेडिंग पार्टनर है, जिन पर ट्रंप स्टील और एल्यूमिनियन आयात शुल्क छूट को समाप्त की है।

ट्रंप नेअब कनाडा, मेक्सिको और ईयू पर लगाया टैक्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार्च में इस्पात पर 25 प्रतिशत और एल्युमीनियम पर 15 प्रतिशत का आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी। ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुये यह कदम उठाया था। उन्होंने 30 अप्रैल को कनाडा, मेक्सिको और यूरोपीय संघ से आने वाले इस्पात और एल्यूमीनियम पर आयात शुल्क की अस्थायी छूट अवधि को 30 दिन बढ़ा दिया था।

सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप की नई व्यापार नीति आज से आधी रात को लागू हो जाएगी। कनाडा, मेक्सिको और ईयू पर ट्रेड टेक्स की बात करते हुए यूएस कॉमर्स सेक्रेटरी विल्बर रोस ने कहा कि बिना मजबूत अर्थव्यवस्था के आप राष्ट्र को मजबूत नहीं कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+