Trump Impeachment: पेंस ने ट्रम्प को नहीं हटाया तो जल्द महाभियोग लाएंगे डेमोक्रेट
Trump Impeachment: वाशिंगटन डीसी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल के गिनती के बचे हुए दिन अब आसान नहीं रहने वाले हैं। कैपिटल बिल्डिंग में ट्रम्प समर्थकों के उत्पात के बाद अब डेमोक्रेट उनके खिलाफ महाभियोग लाने का पूरा मन बना चुके हैं। हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने रविवार को कहा कि अगर उपराष्ट्रपति माइक पेंस उन्हें हटाने के लिए कदम नहीं बढ़ाते हैं तो हाउस में जल्द से जल्द राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लाया जाएगा। डेमोक्रेट के प्रभाव वाले हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में ये प्रस्ताव आने में कोई समस्या नहीं होने वाली है। अगर ऐसा होता है तो डोनाल्ड ट्रम्प पहले ऐसे राष्ट्रपति होंगे जिनके खिलाफ दो बार महाभियोग की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

हाउस में पारित किया जाएगा प्रस्ताव
स्पीकर पेलोसी ने कहा कि सोमवार सुबह हाउस की बैठक में पेंस और ट्रम्प के मंत्रीमण्डल को 25वां संशोधन लागू करने और ट्रम्प को पद से हटाने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने का प्रयास करेगा। पेलोसी ने आगे कहा कि आशा है कि रिपब्लिकन इसका विरोध नहीं करेंगे लेकिन यदि प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित नहीं होता है तो मंगलवार को इस पर सदन में वोटिंग की जाएगी।
प्रस्ताव में उपराष्ट्रपति पेंस से 24 घंटे में जवाब देने को कहा जाएगा अगर ऐसा नहीं होता है तो हाउस राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करेगा। अपने डेमोक्रेटिक सहयोगियों को लिखे पत्र में नैंसी पेलोसी ने लिखा हम सदन के पटल पर महाभियोग का कानून लाएंगे।

ट्रंप के रहते बढ़ रहा खतरा- पेलोसी
पेलोसी ने कहा हम हमारे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए तेजी से काम करेंगे क्योंकि यह राष्ट्रपति इन दोनों के लिए एक खतरा है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं इस राष्ट्रपति का हमारे लोकतंत्र पर चल रहे हमले का खतरा और बढ़ता जा रहा है और इसलिए हमें तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।
कैबिनेट बिल्डिंग में दंगों के बाद हाउस डेमोक्रेट राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने को लेकर तेजी से एकजुट हुए हैं। बीते बुधवार को ट्रम्प समर्थकों ने नतीजे पलटने की मांग को लेकर कैपिटल बिल्डिंग में हिंसा शुरू कर दी थी और कांग्रेस के अंदर घुस गए थे। कैबिनेट बिल्डिंग में ट्रम्प समर्थकों की हिंसा में एक पुलिसकर्मी समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी।

दोबारा चुनाव लड़ने से रोकने की कोशिश
सीबीएस चैनल के कार्यक्रम '60 मिनट' में दिए गए इंटरव्यू में पेलोसी ने कहा कि "25वें संशोधन का विचार पंसद है क्योंकि यह ट्रम्प से छुटकारा दिलाता है। लेकिन महाभियोग लाने की कोशिश के पीछे यह वजह है कि ट्रम्प दोबारा से राष्ट्रपति न बन सकें। कांग्रेस में ट्रम्प के खिलाफ दोबारा महाभियोग लाने के लिए भारी समर्थन है।"
महाभियोग द्वारा हटाने जाने पर कोई व्यक्ति दोबारा अमेरिका का राष्ट्रपति नहीं बन सकता है। अमेरिका में बहुत लोगों को आशंका है कि डोनाल्ड ट्रम्प 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा ले सकते हैं। खासतौर पर जिस तरह से बड़ी संख्या में उनके समर्थन में लोग सड़कों पर उतरे हैं इससे ट्रम्प का हौंसला बढ़ा हुआ है।
-
Iran Vs America War: 'ट्रंप से तंग आ चुका हूं!' ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने अचानक क्यों खोया आपा? -
US Iran peace talks: 'शर्त मानो या अंजाम भुगतो', शांति वार्ता से पहले ही ईरान को अमेरिका ने दी धमकी -
Madman Theory: क्या है Trump की मैडमेन थ्योरी? जिससे दुनिया को डराने की कर रहे कोशिश, किस-किस नेता ने अपनाई? -
पाकिस्तान की पकड़ी गई चोरी! शहबाज के ट्वीट की स्क्रिप्ट व्हाइट हाउस में लिखी गई, न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा -
Mojtaba Khamenei ने होर्मुज को लेकर तैयार किया नया प्लान, अब Trump को लगेगा तगड़ा झटका! समझें कैसे? -
Strait of Hormuz पर ईरान ने लगाई रोक! एक दिन में सिर्फ 15 जहाजों को परमिट, तेल की कीमतों से टेंशन में ट्रंप -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल












Click it and Unblock the Notifications