व्हाइट हाउस में मनाया जा रहा था सेलिब्रेशन, जो बाइडेन के सामने टॉपलेस हो गई मॉडल, देने लगी भद्दे पोज

प्राइड मंथ सेलिब्रेशन में एक ट्रांसजेंडर इन्फ्लुएंसर ऑन कैमरा टॉपलेस होती नजर आ रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि जब इन्फ्लुएंजर ऐसी हरकत कर रही थी तब वहां पर अमेरिकी राष्ट्रपति भी मौजूद थे।

अमेरिका में बीते सप्ताह के आखिर में राष्ट्रपति जो बाइडन और व्हाइट हाउस ने 'प्राइड मंथ' मनाया था। इसे व्हाइट हाउस में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा 'प्राइड सेलिब्रेशन' कहा जा रहा है। अब इस समारोह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्राइड मंथ सेलिब्रेशन में एक ट्रांसजेंडर इन्फ्लुएंसर ऑन कैमरा टॉपलेस होती नजर आ रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि जब इन्फ्लुएंजर ऐसी हरकत कर रही थी तब वहां पर अमेरिकी राष्ट्रपति भी मौजूद थे।

Transgender model Rose Montoya

इस ट्रांसजेंडर इन्फ्लुएंसर का नाम रोज मोंटोया है। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। रोज मोंटोया को अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के प्राइड मंथ सेलिब्रेशन में फर्स्ट लेडी जिल बिडेन से मिलते हुए दिखाया गया है।

इस वीडियो में जो बाइडेन को हैप्पी प्राइड मंथ, हैप्पी प्राइड ईयर, हैप्पी प्राइड लाइफ' कहते सुना जा सकता है। बाइडेन ने कहा कि आप लोग सबसे बहादुर और सबसे प्रेरणादायक लोग हैं। इस वीडियो में ही रोज को राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ हाथ मिलाते और सेल्फी खिंचाते देखा जा सकता है।

इस वीडियो में मोंटोया यह कहते नजर आईं कि "ट्रांस अधिकार मानव अधिकार हैं!" इस क्लिप में मोंटोया को व्हाइट हाउस के सामने कई पोज देते हुए देखा जा सकता है। एक क्लिप में रोज अपने टॉप उतार कर अपने वक्षों को ढके नजर आती हैं।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद रोज मोंटोया को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि जून 2023 में दुनिया भर के ट्रांसजेंडर 'प्राइड मंथ' मना रहे हैं।

इसे मनाने के लिए ट्रांसजेंडर व्हाइट हाउस के साउथ लेन में इकट्ठा हुए थे। इसके लिए बाइडेन प्रशासन ने उन्हें आमंत्रित किया था। आपको बता दें कि 'प्राइड मंथ' समारोह में शामिल होने के बाद बाइडन प्रशासन पर फ्लैग कोड का उल्लंघन करने का आरोप लगाया जा रहा है।

दरअसल इस समारोह के दौरान, प्रशासन द्वारा व्हाइट हाउस में इंद्रधनुषी रंग का प्राइड फ्लैग फहराया गया था। इसमें व्हाइट हाउस के साउथ लाउन में झंडों का एक सेट दिखाया गया था। इस सेट में दो अमेरिकी झंडों के साथ एक इंद्रधनुषी रंग का प्राइड फ्लैग शामिल था। जिसे दोनों अमेरिकी झंडों के बीच में लगाया गया था।

अब इसे लेकर बाइडेन प्रशासन की आलोचना की जा रही है। कई ट्विटर यूजर्स ने कहा यह यूएस फ्लैग कोड का उल्लंघन करता है। आलोचकों का कहना है कि अमेरिकी ध्वज किसी भी प्रदर्शन के केंद्र में होना चाहिए जिसमें कई राष्ट्रीय झंडे या पताकाएं हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+