ट्रेड वॉर: चीन के सामानों पर 200 अरब डॉलर के नए शुल्क लगाने की तैयारी में ट्रंप
वॉशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर अब तक के सबसे खराब स्थिति पर पहुंच गया है और इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी सामानों पर नए टैरिफ लगाने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन की मानें तो डोनाल्ड ट्रंप 17 सिंतबर को 200 बिलियन डॉलर के चीनी समानों पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा कर सकते हैं। अमेरिकी डेली न्यूज 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक, लगभग 10 फिसदी तक टैरिफ का लेवल हो सकता है।

चीन के सामानों पर लगने जा रहे नए टैरिफ में उनके इंटरनेट टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्ऱॉनिक्स प्रोडक्ट्स, प्रिंटेड सर्किट बोर्ड्स, लाइटिंग, केमिकल, टायर्स साइकिल और कार सेट्स समेत सीफूड जैसे आइटम्स को झटका लगने वाला है।
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लिंडसे वॉल्टर्स ने 14 सितंबर को कहा था, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हो गया है कि वह और उनके प्रशासन में चीन के अनुचित व्यापार प्रथाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेंगे। हम चीन को अमेरिका द्वारा उठाए गए दीर्घकालिक चिंताओं को दूर करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।'
बता दें कि अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्टीवन म्यूनिन के चीन के साथ व्यापार वार्ता को फिर से शुरू करने के प्रयासों कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी ट्रंप ने अपने सहयोगियों को चीन के खिलाफ टैरिफ को जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: क्या डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं दुनिया में ट्रेड वॉर, जानिए कौन जीतेगा यह लड़ाई?












Click it and Unblock the Notifications