Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Imran Khan: 70 साल की उम्र में इतने यंग कैसे दिखते हैं इमरान खान? क्या है उनकी फिटनेस का राज?

Imran Khan Fitness Secret : पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान Organic Food खाना पसंद करते हैं। उन्हें दाल, रोटी, मीट और चपाती काफी पसंद है।

Imran Khan

Imran Khan Fitness : पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान इन दिनों जबरस्त सुर्खियों में हैं। तोशखाने मामले में उन्हें अरेस्ट करने का फरमान जारी हुआ था लेकिन जिस तरह से उनकी गिरफ्तारी को लेकर उनके समर्थकों ने तमाशा किया उसे देखकर पाकिस्तान की कौम ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया हैरान है। फिलहाल उन्हें हाईकोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिली है, अदालत की ओर से कहा गया है कि अगर इमरान कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दें तो उन्हें इस्लामाबाद पुलिस अरेस्ट नहीं करेगी।

 'वो छींक भी दें ना तो...'

'वो छींक भी दें ना तो...'

इल्जाम और सियासी दावपेंचों के बीच एक बार फिर से इमरान खान सु्र्खियों में आ गए हैं। वो केवल पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों के न्यूज चैनलों की हेडलाइंस में शामिल हैं। आपको बता दें कि इमरान खान पाकिस्तान की उन चुनिंदा हस्तियों में से एक हैं, जिनके बारे में सोशल मीडिया पर एक जुमला फेमस है कि 'वो छींक भी दें ना तो खबर बन जाते हैं'। इमरान आज से नहीं बल्कि स्टूडेंट लाइफ से क्रिकेट की दुनिया तक और शादी से लेकर देश के वजीरे आजम बनने और वहां से हटाए जाने के बाद हमेशा चर्चित रहे हैं।

इमरान की फैंन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है...

इमरान की फैंन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है...

हालांकि इन बातों के अलावा भी इमरान खान एक और चीज के लिए विश्वस्तर रूप में काफी लोकप्रिय रहे हैं और वो हैं उनका स्मार्ट और फिट लुक,जिस पर ना जाने कितने लोग आहें भरते रहे हैं। इमरान की फैंन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है, जिसमें महिलाओं की संख्या काफी अधिक है। वो फिटनेस के मामले में पाकिस्तान के युवाओं के आइडियल हैं। अक्सर इंटरव्यू में उनसे इस बारे में सवाल भी किया जाता रहा है।

समकालीन क्रिकेटरों की तुलना में ज्यादा ऊर्जवान

इमरान खान शुरु से ही अपने लुक और फिटनेस पर बहुत ध्यान देते हैं। जिसकी वजह से ही वो आज भी अपने समकालीन क्रिकेटरों की तुलना में ज्यादा ऊर्जवान और हैंडसम दिखते हैं।

जब क्रिकेट खेलता था तो 175-176 पाउंड...

जब क्रिकेट खेलता था तो 175-176 पाउंड...

पीएम पद पर रहते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू एक न्यूज चैनल को दिया था, जिसमें शो के एंकर ने जब उनके स्मार्ट लुक पर प्रश्न किया था तो इमरान ने हंसते हुए कहा था कि 'अरे कहां, अब कहां मैं सेहत का ख्याल रख पाता हूं, मैं पहले जब क्रिकेट खेलता था तो 175-176 पाउंड हुआ करता था लेकिन अब तो मैं 200 पाउंड का हो गया हूं क्योंकि अब तो साठ-आठ घंटे मैं चेयर पर रहता हूं। फिर भी बुशरा (इमरान खान की पत्नी ) मुझे कहती हैं कि आप सेहत का ख्याल रखिए।'

देसी मुर्गी हो, देसी गोश्त हो या फिर देसी दाल

लेकिन इसके बाद इमरान ने कहा था कि 'मैं रोज कसरत करता हूं और उसे नहीं छोड़ता । अल्लाह कहता है कि हर चीज मेहनत से मिलती है। ये शरीर हमें उसकी दी हुई नेमत है, इसलिए हर किसी को इसका ध्यान देना जरूरी है। अगर आप समय पर खाओगे नहीं, सही से इसकी देखभाल नहीं करोगे तो कैसे चलेगा। मैं कौशिश करता हूं कि मैं सही वक्त पर सब काम करूं। उन्होंने बताया था कि उन्हें देसी चीजें ही पसंद हैं। चाहे देसी मुर्गी हो, देसी गोश्त हो या फिर देसी दाल-चपाती या रोटी।'

70 साल के जवान या 70 साल के बूढ़े

इमरान खान के करीबी कहते हैं कि इमरान अपने उसूलों के पक्के हैं, जाड़ा-गर्मी या बरसात, वो किसी भी सूरत में कसरत करना नहीं छोड़ते हैं। वो अच्छा खाने का शौक रखते हैं लेकिन वो अतिरिक्त कैलोरी को एक्सरसाइज से बर्न कर लेते हैं और इसी वजह से वो 70 साल की उम्र में काफी यंग और फिट नजर आते हैं और लोग अक्सर उनसे ये प्रश्न करते हैं कि '70 साल के जवान या 70 साल के बूढ़े।'

Recommended Video

    Imran Khan Arrest क्यों नहीं हो सके, पुलिस और सेना उनसे कैसे हारी ? | Toshakhana | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+