अफगानिस्तान: तालिबान ने TOLO न्यूज के कैमरामैन को पकड़ा, 3 घंटे बाद छोड़ा

काबुल, सितंबर 07: तालिबान के लड़ाकों ने मंगलवार को अफगानिस्तान के निजी टेलिविजन चैनल के कैमरामैन को पकड़ा है। टोलो न्‍यूज के अनुसार, तालिबानी लड़ाकों ने चैनल के कैमरामैन वाहिद अहमदी को काबुल में प्रदर्शन कवर करते समय गिरफ्तार किया है। हालांकि, तीन घंटे हिरासत में रखने के बाद तालिबान ने वाहिद अहमदी को छोड़ा दिया है। साथ ही उनका कैमरा भी लौटा दिया है। कैमरामैन के छोड़े जाने की जानकारी खुद समाचार चैनल ने दी है।

TOLO news cameraperson Wahid Ahmadi released after being detained for nearly 3 hours by Taliban

मंगलवार को अगानिस्तान में पाकिस्तान और तालिबान के विरोध में प्रदर्शन हो रहे थे। उस वक्त वाहिद अहमदी उसे कवर कर रहे थे। इस बीच वहां तालिबान के लड़ाके आए और कैमरामैन को अपने साथ लेकर चले गए। अफगानिस्तान में बीते एक-दो दिनों से लगातार पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था। अफगान नागरिक पाकिस्तान द्वारा पंजशीर में किए गए हमले का विरोध कर रहे थे।

मंगलवार को अफगानिस्तान के काबुल शहर में एकबार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा था। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल है, जिनमें महिला और पुरुष दोनों है। काबुल की कई सड़कों से होता हुआ ये प्रदर्शन मार्च पाकिस्तान एंबेसी पहुंच चुका था, लेकिन तालिबानी लड़ाकों ने प्रदर्शनकारियों को रोका और साथ में मडिया की कवरेज पर भी रोक लगाई, तालिबान के लड़ाकों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए गोलियां तक चला दी।

तालिबान शासन के खिलाफ और अहमद मसूद के नेतृत्व वाले प्रतिरोध आंदोलन के समर्थन में सैकड़ों अफगान राजधानी काबुल और मजार-ए-शरीफ शहर में सड़कों पर उतर आए। अल अरबिया की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। सोशल मीडिया पर वीडियो में भीड़ 'तालिबान को मौत, लंबे समय तक जीवित रहे अफगानिस्तान(डेथ टू पाकिस्तान, लॉन्ग लिव अफगानिस्तान)' के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। लोगों ने सोमवार रात अंधेरी सड़कों पर मार्च किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+