टाइटैनिक फेम ब्रिटिश एक्टर डेविड वार्नर का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

लंदन, 25 जुलाई: दिग्गज ब्रिटिश अभिनेता और टाइटैनिक और द ओमेन जैसी हॉलीवुड हिट फिल्मों के स्टार डेविड वार्नर का निधन हो गया है। वह 80 वर्ष के थे। छले कुछ समय से वह कैंसर से जूझ रहे थे। बीबीसी की खबर के मुताबिक, वार्नर का रविवार को डेनविल हैल में निधन हो गया था। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार की ओर से की गई है। वॉर्नर हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें टाइटैनिक और ओमेन जैसी फिल्म में उनकी भूमिका के लिए पहचाना जाता है।

Titanic and Omen Actor David Warner died at the age of 80

एक्टर के निधन पर उनके परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, हम उन्हें हमेशा याद करेंगे। उन्होंने उदार साथी, दयालु व्यक्ति और पिता के रुप में हमारे दिलों को छुआ है। जिनके असाधारण काम की विरासत ने इतने वर्षों में इतने लोगों के जीवन को छुआ है। हमारा दिल टूट चुका है।' अपने आखिरी समय में वह नॉर्थवुड के डेनविल हैल में रह रहे थे।

वार्नर को जेम्स कैमरून की 1997 की ब्लॉकबस्टर टाइटैनिक मेंस्पाइसर लवजॉय की भूमिका निभाने के लिए भी जाना जाता था। वह हाल ही में मैरी पोपिन्स रिटर्न्स में सनकी नौसैनिक एडमिरल बूम की भूमिका में दिखे थे। इसके अलावा उन्हें साल 1976 की हॉरर क्लासिक 'द ओमेन' में फोटोग्राफर कीथ जेनिंग्स के रोल के लिए भी जाना जाता है।

जुलाई 1941 में इंग्लैंड के मैनचेस्टर में जन्मे वार्नर ने प्रतिष्ठित ब्रिटिश ड्रामा स्कूल रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में पढ़ाई की। पहली बार 1966 की ब्रिटिश फिल्म मॉर्गन: ए सूटेबल केस फॉर ट्रीटमेंट में वैनेसा रेडग्रेव के साथ अपनी छोटी सी भूमिका के लिए सराहे गए थे। उन्हें बाफ्टा के लिए नामांकित किया गया था।

वॉर्नर अपनी खलनायक वाली भूमिकाओं के लिए काफी मशहूर थे। वह फिल्म 'ट्रॉन' (1982), 'लिटिल मैल्कम' (1974), 'टाइम बैंडिट्स' (1981), 'द फ्रेंच लेफ्टिनेंट वूमन' (1981), 'द मैन विद' में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह साल 2018 में मैरी पॉपींस की सीक्वल में भी अपनी एक्टिंग का जादू दिखा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+