Jersey: जर्सी की राजधानी सेंट हेलियर में धमाका, 3 लोगों की मौत, कई लापता

जर्सी ब्रिटेन के अधीन एक द्वीप है। ब्रिटिश सरकार के पास इसकी रक्षा की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही ब्रिटेन ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा भारत में लोकप्रिय जर्सी गायों का मूल स्थान है।

St Helier Jersey

Image: ANI

जर्सी की राजधानी सेंट हेलियर में पियर रोड पर एक तीनमंजिला इमारत में भीषण विस्फोट हुआ जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान लगभग 12 लोग लापता हैं। 20 से 30 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह धमाका स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे हुआ। पुलिस प्रमुख रॉबिन स्मिथ ने कहा कि अभी तलाशी अभियान चल रही है और उन्हें उम्मीद है कि इसमें 'कई दिन' लग सकते हैं।

आग पर काबू पाया गया

पुलिस प्रमुख ने कहा, "मुझे नष्ट हुए फ्लैटों की सही संख्या का पता नहीं चल रहा है, लेकिन हमारे पास एक तीन मंजिला इमारत है जो पूरी तरह से ढह गई है। इसके साथ ही स्मिथ ने कहा, "यह एक बहुत ही विनाशकारी दृश्य है। हमारे सभी कर्मचारियों के लिए यह बहुत खतरनाक है।" आपातकालीन सेवाओं ने कहा कि विस्फोट के कारण लगी आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस बल ने कहा कि वह "मलबे में फंसे व्यक्ति" को खोजने के लिए विशेषज्ञ संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं।

20 से 30 लोगों का चल रहा इलाज

मुख्यमंत्री क्रिस्टीना मूर ने कहा कि द्वीप ने देखा है कि "हमारी आपातकालीन सेवाओं में हमारे पास कितनी अद्भुत शक्ति है।" फिलहाल 21 पुलिस अधिकारियों, 9 पैरामेडिक्स और 19 अग्निशामकों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सेंट हेलियर टाउन हॉल में करीब 20 से 30 लोगों का इलाज चल रहा है। पियर रोड, पियर रोड कार पार्क और साउथ हिल को घेर लिया गया है।

ब्रिटेन के अधीन द्वीप है जर्सी

जर्सी ब्रिटेन के अधीन एक आइलैंड है। यह फ्रांस किनारे स्थित इलाका है। जर्सी एक स्वशासी संसदीय लोकतंत्र है जो कि एक संवैधानिक राजशाही के अधीन है। जर्सी की खुद की वित्तीय, कानूनी और न्यायिक प्रणाली है। ब्रिटिश सरकार के पास इसकी रक्षा की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही ब्रिटेन ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका प्रतिनिधित्व करता है। जर्सी अपने शानदार शेलफिश के लिए लोकप्रिय है। इसके अलावा भारत में अतिलोकप्रिय जर्सी गायों का मूल स्थान भी यही द्वीप है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+