Elon Musk ने बताया बैन Twitter अकाउंट कब और कैसे होंगे चालू, ट्रंप पर मेहरबान हुए मस्क

एलन मस्‍क के ट्विटर की बागडोर संभालने के साथ ही हर दिन नए-नए फरमान आ रहे हैं। मस्क ने ट्विटर में एक और नए बदलाव को लेकर कहा है कि,जिन यूजर्स को ट्विटर पर बैन किया गया है वे तुरंत वापसी नहीं कर सकते हैं।

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) के ट्विटर (Twitter) की कमान संभालने के बाद अब इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि उन अकाउंट्स का क्या होगा, जिन पर माइक्रोब्लॉगिंग साइट पहले से ही बैन लगा चुकी है। क्या इस तरह के अकाउंट्स चालू होंगे या उन्हें बंद ही रखा जाएगा। मस्क ने अब इस बात के संकेत दिए है कि, बैन किए गए अकाउंटस को जल्द ही दोबारा चालू कर दिया जाएगा। हालांकि, इसमें कुछ हफ्तों का समय लग सकता है। साथ ही उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट दोबारा चालू करने की भी बात की। इस पर ट्रंप ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

ट्विटर में सुधार कर रहे एलन मस्क

ट्विटर में सुधार कर रहे एलन मस्क

बता दें कि एलन मस्क ने पिछले हफ्ते ट्विटर को 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीद कर उस पर अधिकार जमा लिया है। मस्क ने ट्वीट में कहा कि उन्होंने ट्विटर में सुधार संबंधी विषयों को लेकर कुछ पब्लिक लीडर से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि ट्विटर कैसे नफरत भरे कंटेट से मुकाबला करना जारी रखेगा और चुनाव के समय नीतियों को लागू करेगा इस पर विचार-विमर्श किया। मंगलवार को हुई बैठक में शामिल लोगों ने मस्क से कहा कि वे मध्यावधि से प्रतिबंधित यूजर्स के ट्विटर अकाउंट को बहाल न करें। इस बैठक में फ्री प्रेस की सह-सीईओ जेसिका गोंजालेज ने भाग लिया।

ट्रंप का अकाउंट बहाल होगा

ट्रंप का अकाउंट बहाल होगा

एलन मस्क ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को बहाल करेंगे। हालांकि, ट्विटर मंच पर वापस आएंगे या नहीं इसको लेकर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक मस्क के इस निर्णय पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, फ्री प्रेस की सह-सीईओ जेसिका गोंजालेज ने कहा कि बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने ट्विटर से चुनाव से जुड़े नियमों को लागू करने का मस्क से अनुरोध किया जो कि पहले से ही लागू है। खासकर नस्लीय टिप्पणी, नफरत भरे लेखों, भाषणों पर कैसे लगाम लगाया जाए इस पर गंभीर चर्चा हुई।

एलन मस्क का तुगलकी फरमान

एलन मस्क का तुगलकी फरमान

बता दें कि, एलन मस्‍क के ट्विटर की बागडोर संभालने के साथ ही उसके शीर्ष प्रबंधन और कर्मचारियों की टेंशन बढ़ गई है। पहले कंपनी के सीईओ सहित शीर्ष अधिकारियों ने अपनी नौकरी गंवाई और अब फिर से छोटे-बड़े सभी कर्मचारियों को नया फरमान आ गया है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक मस्‍क ने कहा है कि ट्विटर कर्मचारियों को सप्‍ताह के सातों दिन और रोज 12 घंटे काम करने के लिए तैयार रहना होगा, वरना उनकी नौकरी चली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+