पृथ्वी से सौर तूफान टकराने के बाद निकली अद्भूत रोशनी, पहली तस्वीर आई सामने

नई दिल्ली, 9 नवंबर: हाल ही में सूर्य के अंदर बड़ा विस्फोट हुआ था। जिसके बाद उसमें सौर तूफान उठा, जो कई दिनों से पृथ्वी से टकरा रहा था। हालांकि इससे किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही, जिसमें पृथ्वी से निकलती अरौर रोशनी को देखा जा सकता है। ये एकदम किसी हॉलीवुड फिल्म का सीन लग रहा है। (पहली तस्वीर छोड़ बाकि तस्वीरें फाइल फोटो)

अंतरिक्ष यात्री ने ली फोटो

अंतरिक्ष यात्री ने ली फोटो

वायरल हो रही तस्वीर को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एक अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्केट ने खिंचा है। वो इसे अपनी जिंदगी का सबसे विहंगम दृश्य मान रहे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये उस क्षण की तस्वीर है, जब ग्रह के उत्तरी भाग में चमकदार अरौरों के साथ एक मजबूत सौर चमक जगमगा उठी। इसके अलावा उस वक्त सौर तूफान पृथ्वी से बार-बार टकरा रहा था। जिस वजह से ये रोशनी काफी देर तक रही।

अमेरिका और कनाडा के ऊपर दिखा

अमेरिका और कनाडा के ऊपर दिखा

पेस्केट ने ट्विटर पर लिखा उत्तरी अमेरिका और कनाडा के ऊपर मजबूत अरौर रोशनी को देखा गया। उस वक्त पृथ्वी की कक्षा ज्यादा चमकदार हो गई थी। साथ ही सौर तूफान की बड़ी लहरें भी दिखाई दीं। उनके इस ट्वीट को 4700 से ज्यादा बार रिट्वीट किया गया है। इसके अलावा उस पर 26 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं।

सोलर फ्लेयर क्या है?

सोलर फ्लेयर क्या है?

जब भी सूर्य की सतह पर कोई विस्फोट होता है, तो सोलर प्लेयर निकलती हैं। इसे सूर्य की सतह के पास और एक सनस्पॉट समूह के करीब देखा जाता है। ये फ्लेयर्स रेडियो तरंगों से लेकर गामा किरणों तक, सभी तरंग दैर्ध्य पर विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम में विद्युत चुम्बकीय विकिरण उत्पन्न करते हैं। ऊपर जो तस्वीर है, उसमें आप अत्यधिक आवेशित कणों को देख सकते हैं, जो सूर्य से निकलकर खाली अंतरिक्ष को पार कर पृथ्वी तक पहुंचे।

1 से 5 तारीख तक तूफान

1 से 5 तारीख तक तूफान

एक नवंबर से 5 नवंबर के बीच सूरज के ऊपर तीन बड़े धमाकों को देखा गया और धमाकों की वजह से सूरज पर उठा तूफान शांत नहीं हो रहा था। इसका असर सीधे पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र पर हो रहा था, जिससे पृथ्वी के निचले अक्षांशों पर G3 श्रेणी के भू-चुंबकीय तूफान स्पाइकिंग अरौर्स शुरू हो गए थे। सूरज में हुए विस्फोट की वजह से 583 किलोमीटर प्रति सेकंड की घातक स्पीड से सूरज की उष्मा पृथ्वी के मैग्नेटोस्फीयर से टकराई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+