ये भारतीय महिला अपने बच्चों को बनाना चाहती है खूंखार आतंकवादी, जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली। खूंखार आतंकी संगठन ISIS द्वारा बेहतर जिंदगी देने के नाम पर भारतीय लोगों को बहला-फुसला कर आतंकी बनाने की खबर आपने खूब पढ़ी और सुनी होगी। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि कोई महिला अपने बच्चों को आईएसआईएस में भर्ती कराना चाहती है? उन्हें आतंकवादी बनाना चाहती है? शायद नहीं मगर अब जान लीजिए। पश्चिम बंगाल की रहने वाली जोया चौधरी का सपना है कि उसके बच्चे बड़े होकर आतंकी संगठन आईएसआईएस ज्वाइन करें। जानिए क्या है जोया चौधरी की पूरी कहानी

जोया ने अमेरिका के जॉन जॉर्जेलस से की थी शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक जोया चौधरी ने साल 2004 में अमेरिका के रहने वाले जॉन जॉर्जेलस से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक ऑनलाइन डेटिंग साइट पर हुई थी और फिर प्यार हो गया था। जोया से मिलने से पहले ही जॉन ने इस्लाम धर्म अपना लिया था। इस्लाम से जुड़ने के बाद जॉन का नाम याह्या अबू हसन हो गया। बता दें कि जॉन के पिता अमेरिकी वायु सेना में डॉक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।

9/11 हमले के बाद आतंकवाद से प्रभावित हुआ था जॉन
अमेरिका पर हुए 9/11 के हमलों के बाद जॉन में आईएसआईएस में भर्ती होने का ख्याल आया, यानि उस वक्त वो इस्लाम और आतंकवाद से प्रभावित हुआ। इसके बाद जॉन ने अपनी टेक्सास कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही अपने दोस्तों को छोड़कर मुस्लिम छात्रों के ग्रुप के साथ रहने और घुमने लगा।

जोया को पता था जॉन आईएसआईएस का आतंकी है
साल 2004 में जोया ने जब जॉन से शादी की तो उसे पता था कि उसका पति आतंकवादी है। वो आईएसआईएस के लिए लड़कों को जोड़ता है। एक भारतीय लड़की का इस तरह का कदम उठाना वो भी ये जानते हुए वाकई में चिंता वाली बात थी। जॉन इंटरनेट होस्टिंग कंपनी डलास में काम किया था जिसके तहत वह ऑनलाइन अल-कायदा समर्थकों को जोड़ता था।

जोया चौधरी भी कट्टरपंथी इस्लाम की प्रचारक
याह्या अबू हसन आईएसआईएस की ओर से इराक और सीरिया के आतंकवादी समूह में नए युवाओं को जोड़ने का काम करता है और कई घटनाओं में शामिल है। जोया अब अमेरिका में रहती है और उसपर कट्टरपंथी इस्लाम का प्रचार करने का आरोप लग चुका है। खबर के मुताबिक जॉन काफी दिनों से अमेरिकी एंजेसियों को चकमा दे रहा है और वह इंटरनेट होस्टिंग कंपनी डलास में काम करते हुए ऑनलाइन तरीकों से अल-कायदा समर्थकों को एकजुट कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications