अगर Iran ने किया हमला तो हम करेंगे ऐसा तगड़ा वार, जिसे वो सोच भी नहीं सकते-ट्रंप का Tweet

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है, कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद ईरान से तल्खी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है कि अगर वो फिर हमला करते हैं (जिसकी सलाह मैं नहीं दूंगा) तो हम उन पर ऐसा हमला करेंगे, जैसा कि उन्होंने कभी झेला नहीं होगा। बता दें कि इस ट्वीट से पहले भी ट्रंप ने कहा था कि ईरान बहुत बढ़ चढ़कर बोल रहा है और अमेरिका के ठिकानों को निशाना बनाने की बात कर रहा है, वह अपने आतंकी नेता की मौत का बदला लेना चाहता है तो मैं उसे बता दूं कि हमने उनके 52 ठिकानों को निशाना बना रखा है।

Recommended Video

    Iran के attack से तिलमिलाया America, Donald Trump ने कहा-नया हथियार कर रहा इंतजार | वनइंडिया हिंदी

    ट्रंप का Tweet

    जिनमें काफी कुछ बहुत ही उच्च स्तरीय और अहम स्थान हैं, जो कि ईरान की संस्कृति में काफी महत्वपूर्ण जगह रखते हैं। हम काफी तेज और सख्त हमला करेंगे। दरअसल अमेरिकी हमले में इराक में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद शनिवार लगभग आधी रात को बगदाद में अमेरिकी दूतावास और बलाद एयर बेस पर ईरान समर्थक मिलिशिया रॉकेट से ताबड़तोड़ हमले किए गए हैं, जिसके बाद अमेरिका बुरी तरह से भड़क गया है।

    ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

    ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि उस पर हमला बहुत भारी पड़ेगा, ट्रंप ने कहा कि कासिम सुलेमानी को मारकर अमेरिका ने दुनिया को 'आतंकी नेता' से मुक्ति दिलाई जो कि अमेरिकी समेत कई लोगों को मार चुका था,इसमें कई ईरानी भी शामिल थे।

    'ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे'

    'ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे'

    ट्रंप के ट्वीट के बारे में बात करते हुए एक अमेरिकी चैनल के इंटरव्यू में वाइट हाउस के सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप स्पष्ट करना चाहते हैं कि जिस रास्ते पर ईरानी चल रहे हैं वह बहुत ही गलत है, हम चाहते हैं कि मामला सुलझ जाए। अगर वे अमेरिका के खिलाफ जाएंगे तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+