World's Laziest Nations: युगांड सबसे ऊर्जावान, कुवैती सबसे आलसी,जानें क्या भारतीयों का हाल
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया भर के आलसी लोगों की एक सूची तैयार की है। डब्लूएचओ की सूची के मुताबिक कुवैत को सबसे आलसी देशों में लिस्ट में टॉप पर रखा गया है तो वहीं युगांड सबसे ऊर्जावान देश है। डब्ल्यूएचओ के द्वारा जारी किए गए इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में हर चार में से एक व्यक्ति नियमित तौर पर व्यायाम नहीं करता है।

ये सर्वे 168 देशों के साथ किया गया, जिसमें युगांडा को सबसे एनर्जेटिक देशों माना गया है। वो आलसी देशों की लिस्ट में सबसे नीचे है। इस सूची में अमेरिका 143वें नंबर पर है, जबकि यूके 123वें नंबर पर है। वहीं सिंगापुर 126वें नंबर पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 97वें नंबर पर है।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के सर्वे में सबसे अंतिम नंबर पर कुवैत है। इस लिस्ट के मुताबिक कुवैत, अमेरिकन समोआ, सऊदी अरब और इराक के आधे से ज्यादा लोग नियमित तौर पर एक्सरसाइज नहीं करती है। इस लिस्ट में भारत की बात करें तो लिस्ट में भारत को 117वें रैंक पर है। योग को विश्व में पहचान दिलाने वाले भारत के लोग आलसी लोगों की लिस्ट में 117वें नंबर पर है। वहीं फिलिपींस 141वें रैंक पर और ब्राजील 164वें रैंक पर हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक अमीर देश के लोगों के मुकाबले गरीब देश के लोग कम आलसी होते हैं। डब्लूएचओ की रिपोर्ट उन लोगों के आधार पर जारी किया है, जो लोग रोजाना कम से कम 75 मिनट तक व्यायाम करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications