थेरेसा मे बनीं ब्रिटेन की पीएम, क्वीन एलिजाबेथ से की पहली मुलाकात
लंदन। डेविड कैमरून की विदाई के तुरंत बाद ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने पहली मुलाकात ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से की। इस मुलाकात में महारानी ने थेरेसा के हाथों में नई सरकार की कमान सौापी और शुभकामनाएं दीं। बुधवार को कैमरून ने भी नम आंखों से संसद को गुड बाय कहा।

थेरेसा मे ब्रिटेन की दूसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले 1979 से 1990 तक मार्गरेट थेचर पीएम रह चुकी हैं।
पढ़ें- थेरेसा मे के बारे में महत्वपूर्ण बातें
थेरेसा ने आते ही कैबिनेट का गठन कर दिया। उनकी कैबिनेट में लंदन के मेयर बोरिस जॉनसन बतौर विदेश सचिव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि डेविड कैमरून ने वन-नेशन गवर्नमेंट का बेहतरीन नेतृत्व किया और उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए मैं भी आगे अपने कार्य करूंगी।

उन्होंने कहा कि हमारी कंजर्वेटिव पार्टी इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, व्हेल्स और नॉर्थन आयरलैंड के साथ संबंधों को बहुत महत्वपूर्ण मानती है और मैं भी।

नंबर 10 डाउनिंग सेंट बिल्डिंग में सबसे पहले कैमरून ने विदाई ली और बाहर निकलते ही सबका अभिनंदन किया। इस मौके पर उनका परिवार भी साथ था।

कैमरून के निकलने के बाद थेरेसा मे अपने पति फिलिप मे के साथ पहुंची और दोनों ने साथ में अभिनंदन किया। इसके तुरंत बाद उन्होंने क्वीन एलिजाबेथ से मुलाकात की।













Click it and Unblock the Notifications